गोरखपुर: दवा व्यापारी अमित और आशीष पर 50-50 हजार रुपये का इनाम, एक महीने से नहीं दबोच पा रही पुलिस
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट में नामजद आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द पकड़ लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशीली दवाओं के मामले में नामजद भालोटिया मार्केट के दवा कारोबारी आशीष गुप्ता व अमित गुप्ता पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई है। डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने जल्द ही गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। गुप्ता बंधु पेशेवर बदमाश नहीं हैं, फिर भी एक महीने से पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस के मुताबिक, दवाओं की अवैध तरीके से आपूर्ति के मामले में सात अगस्त को गीडा थाने में गुप्ता बंधुओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने छह आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपियों को नहीं दबोच पाई। पुलिस इस ओर ध्यान भी नहीं दे रही थी। इसी बीच एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गीडा पुलिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी को निगरानी करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय तो जरूर हुई, लेकिन आज तक आरोपी गुप्ता बंधुओं को पकड़ नहीं सकी। 26 अगस्त को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे डीआईजी ने बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया है।
तीन बार बढ़ा इनाम, फिर भी पकड़ से दूर
आरोपी दवा व्यापारियों पर तीन बार इनाम बढ़ चुका है। सबसे पहले 17 अगस्त को एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लिहाजा, 26 अगस्त को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। अब डीआईजी ने इनाम बढ़ा दिया है।
यह है मामला
ड्रग विभाग ने सात अगस्त को गीडा क्षेत्र से दो करोड़ रुपये की खांसी की सिरप बरामद की थी। आरोप था कि दवाओं का इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा है। पहले दिन छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में गुप्ता बंधुओं को भी नामजद किया गया था। संतकबीरनगर में भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट में नामजद आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द पकड़ लिया जाएगा।