{"_id":"65eb7bcf99ee793b540a9107","slug":"470-lakhs-were-cheated-by-pretending-that-the-son-was-arrested-for-rape-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-491128-2024-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटे को दुष्कर्म में गिरफ्तार होने का झांसा देकर 4.70 लाख ठगे- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटे को दुष्कर्म में गिरफ्तार होने का झांसा देकर 4.70 लाख ठगे- केस दर्ज
Sat, 09 Mar 2024 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:37 AM IST
सार
ठग ने बेटे को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसने पर गिरफ्तार होने का झांसा देकर 4.70 लाख रुपये की जालसाजी कर ली। आरोप है कि जालसाज ने एआई टेक्नोलॉजी की मदद से बेटे की आवाज में बात भी की थी, जिससे विश्वास हो गया।
विज्ञापन
साइबर अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके में रहने वाले अशोक कुमार श्रीवास्तव से ठग ने बेटे को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसने पर गिरफ्तार होने का झांसा देकर 4.70 लाख रुपये की जालसाजी की। आरोप है कि जालसाज ने एआई टेक्नोलॉजी की मदद से बेटे की आवाज में बात भी की थी, जिससे विश्वास हो गया। अब जालसाजी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, अंधियारीबाग उत्तरी निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने दी तहरीर में लिखा है कि व्हाट्सएप पर मेरे पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस बताया और बोला कि आपका बेटा दुष्कर्म के केस में पकड़ा गया है। उसे क्राइम ब्रांच में बैठाया गया है, लेकिन मैं जानता हूं कि आपके लड़के का दुष्कर्म के केस में कोई हाथ नहीं है, लेकिन दोस्तों के साथ आने के कारण फंस गया है।
विज्ञापन
मैं, उसे यहां से छोड़ दूंगा पर उसके लिए आपको पैसे भेजने होंगे। आप मुझे ऑनलाइन पेमेंट कर दो।
आरोप है कि जालसाज ने दो मोबाइल फोन नंबर नोट कराया है, उस पर तीन बार में ऑनलाइन रुपये मंगा लिए। फिर उसके बाद ऑनलाइन सीमा समाप्त होने के बाद नकद रुपये अपने बैंक एकाउंट में मंगवा लिया। इस दौरान एआई टेक्नोलॉजी के जरिए लड़के से मेरी बात आवाज बदल कर कराई, जिसके कारण मैं उसके बातों में आ गया और यह धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन
जालसाज ने यह भी कहा था कि किसी के कॉल को न उठाना। बाद में बेटे से बातचीत होने के बाद जालसाजी की जानकारी हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।