फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   45 percent candidates remained absent in civil services examination

Gorakhpur News: सिविल सेवा परीक्षा में 45 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Mon, 17 Jun 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
45 percent candidates remained absent in civil services examination
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को शहर के 38 केंद्रों पर सकुशल हुई। दो पाली में आयोजित इस परीक्षा में करीब 55 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा देने के बाद मेधावी अभ्यर्थी काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि इस बार का पेपर पीछे दो वर्ष के मुकाबले आसान था, ऐसे में उसे हल करने में बहुत परेशानी नहीं हुई। सामान्य अध्ययन तो बीते वर्ष के मुकाबले काफी आसान रहा, सी-सैट मुश्किल था, जिसपर थोड़ा ध्यान जरूर देना पड़ा।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अनूप कुमार द्विवेदी, कनिष्का, राघव ने बताया कि सामान्य अध्ययन के पेपर में इतिहास व विज्ञान के सवाल अपेक्षाकृत कम थे। राजनीति विज्ञान और भूगोल से जुड़े सवाल ज्यादा थे, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई। पर्यावरण विज्ञान के सवाल थोड़े मुश्किल थे, पर उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। विज्ञान के सवाल करंट से होने के चलते आसानी से हल हो गए। दूसरी पाली में हुई सी-सैट की परीक्षा में समझने वाले सवाल ज्यादा थे, इसलिए इसे लेकर सजग रहने वाले अभ्यर्थियोंं को बहुत दिक्कत नहीं हुई। रीजनिंग और गणित के सवाल आसान थे, जिसके चलते यह पेपर भी अभ्यर्थियों की दृष्टि में अच्छा रहा।
विज्ञापन

पालीवार यह रही अथ्यर्थियों की उपस्थिति
परीक्षा के लिए कुल 18044 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया था। इसमें पहली पाली में 9860 अभ्यर्थी पहली पाली में उपस्थित हुए, जबकि 8184 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 9920 उपस्थित हुए और 8124 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थी ने व्यवस्था पर उठाया सवाल

दिव्यांग अभ्यर्थी आयशा तबस्सुम सेंट एंड्रयूज काॅलेज मेंं सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने के लिए पहुंची हुई थी। वहां उसने अपने कक्ष में पहुंचने के लिए व्हील चेयर की डिमांड की पर उन्हें वह उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। चूंकि उसकी सीट दूसरे तल पर थी, इसलिए अपने परीक्षा कक्ष में पहुंचने में उसे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षा के बाद उसने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिव्यांगों के लिए हर परीक्षा केंद्र पर व्हील चेयर की व्यवस्था होनी ही है। यह व्यवस्थागत खामी है, जिसे दूर किया जाना चाहिए।


दिव्यांग अभ्यर्थी आयशा तबस्सुम सेंट एंड्रयूज काॅलेज मेंं सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने के लिए पहुंची हुई थी। वहां उसने अपने कक्ष में पहुंचने के लिए व्हील चेयर की डिमांड की पर उन्हें वह उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। चूंकि उसकी सीट दूसरे तल पर थी, इसलिए अपने परीक्षा कक्ष में पहुंचने में उसे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षा के बाद उसने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिव्यांगों के लिए हर परीक्षा केंद्र पर व्हील चेयर की व्यवस्था होनी ही है। यह व्यवस्थागत खामी है, जिसे दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed