फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   45 people from four positive people were quarantined

Corona in Gorakhpur: चार पॉजिटिव शख्स के कारण 45 लोग किए गए क्वारंटीन, अब गांव के लिए बनें मुसीबत

Fri, 15 May 2020 07:31 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
45 people from four positive people were quarantined
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर के अलग-अलग गांव के एक साथ चार पॉजिटिव आए शख्स के संपर्क में आए 45 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन करा दिया है। दो परिवार के लोगों को गीडा स्थित डेंटल कॉलेज और दो परिवार 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कराए गए है।

विज्ञापन


विभाग एक से दो दिनों के अंदर इनके नमूने जांच के लिए बीआरडी भेजेगा। चारों गांव बाथ बुजुर्ग, शाहपुर, इटौवा व जिगिना के 45 लोगों की पहचान अब तक हो सकी है। ये जिले के नए हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं।
विज्ञापन


फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरे दिन इन गांवों में लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। साथ ही पूरे गांव का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि चारों शख्स के संपर्क में आए लोगों की पहचान हो गई है। 45 लोगों को 100 बेड टीबी अस्पताल और गीडा स्थित डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन करा दिया गया है। एक से दो दिनों के अंदर इनका नमूना जांच के लिए बीआरडी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिव व्यक्ति के साथ मुंबई से आए चार युवक हुए क्वारंटीन
महराजगंज के मिठौरा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ गोरखपुर को दी है। बताया है कि गोरखपुर के चार युवक कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ मुंबई से आए है।


इन युवकों में दो की पहचान बांसगांव के भैसही बुजुर्ग, एक की चौरी-चौरा थाना के सरदारनगर और एक की बेलीपार थाना क्षेत्र के भॉवापार के रूप में की गई है। सूचना के बाद सीएमओ ने चारों युवकों को 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि सूचना के बाद चारों को क्वरंटीन करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed