फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   44 trains including Lucknow Intercity canceled due to interlocking

Gorakhpur News: लखनऊ इंटरसिटी से जा रहे, तो ये खबर आपके लिए- 5 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी ये 44 ट्रेनें, जानें

Sun, 30 Jun 2024 12:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 12:13 PM IST
सार

गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत 44 ट्रेनों को 28 जून से पांच जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
44 trains including Lucknow Intercity canceled due to interlocking
ट्रेन ( सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत 44 ट्रेनों को 28 जून से पांच जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा 34 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। आठ ट्रेनों को एक से दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। गोरखपुर-बड़ोदरा एक्सप्रेस को गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा से 28 जून, एक व तीन जुलाई, को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। एक जुलाई को आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 30 जून को ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से एक, दो और तीन जुलाई को चलने वाली लखनऊ जं.- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से एक से चार जुलाई तक चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छपरा कचहरी से 30 जून से चार जुलाई तक चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से एक जुलाई को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

नकहा जंगल से 27 जून से चार जुलाई तक नकहा जंगल-गोमती नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। एक से चार जुलाई तक चलने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से दो से चार जुलाई तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 30 जून को चलने वाली 05023 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से तीन जुलाई को चलने वाली गोरखपुर-देहरादून विशेष गाड़ी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 28 जून को चलने वाली श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से दो जुलाई को चलने वाली गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

अयोध्या के रास्ते चलेगी वैशाली, गोरखपुर नहीं रुकेगी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़
रूट ब्लॉक के चलते 34 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके चलते चंडीगढ़ से 26, 30 जून एवं तीन जुलाई को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 28 जून, एक, दो एवं चार जुलाई को चलने वाली गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस बढ़नी-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।


सहरसा से एक से चार जुलाई तक चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। इसके चलते यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसके अलावा सप्तक्रांति भी गोंडा के बजाय अयोध्या के रास्ते लखनऊ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed