फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   44 thousand applications came for admission in Gorakhpur University, entrance exam from 27

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आए 44 हजार आवेदन, 27 से प्रवेश परीक्षा

Mon, 17 Jun 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
44 thousand applications came for admission in Gorakhpur University, entrance exam from 27
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया करीब पूरी कर ली गई है। प्रवेश के लिए इस बार करीब 43,500 से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें स्नातक में सर्वाधिक 25,246, परास्नातक में 13,204 और रेट-2023 के लिए 5204 आवेदन शामिल हैं। अधूरे फॉर्म को पूरा करने और करेक्शन की प्रक्रिया 17 जून तक चलेगी। 27 जून से प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


डीडीयू में प्रवेश के लिए बीए में सर्वाधिक 5402 आवेदन आए हैं। बीएससी बायोलॉजी के लिए 3936, बीएससी गणित के लिए 2435, बीकॉम में 2409, बीसीए में 2068, बीए-एलएलबी में 2066, बीएससी एजी में 1806, बीटेक में 1563, बीबीए में 981 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


पीजी में एलएलबी में सर्वाधिक 3227, एमएससी जूलॉजी में 958, एम कॉम में 916, एमबीए में 661, एलएलएम में 631, एमएससी एजी में 548, राजनीति शास्त्र में 534, एमएससी मैथ्स में 500, एमएड में 424, एमएससी केमिस्ट्री में 405, अंग्रेजी में 343, इतिहास में 342, बॉटनी में 341, समाजशास्त्र में 327 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी सीटों पर प्रवेश
यूजी के 14 पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4863 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। पीजी में 47 पाठ्यक्रमों के लिए 4131 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। इसी तरह रेट-2023 में 34 विषयों में 874 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। करीब डेढ़ दर्जन कॉलेजों ने आंशिक या पूर्ण रूप से इस प्रक्रिया में शामिल होने में रुचि दिखाई है।
63 हजार अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण
यूजी में प्रवेश के लिए करीब 39 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। पीजी में प्रवेश के लिए करीब 17 हजार व रेट-2023 के लिए छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

करेक्शन के लिए 17 जून अंतिम तिथि है। इस हफ्ते के अंत तक सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जनरेट हो जाएगा। अगले दो-तीन दिनों में समय सारिणी भी जारी कर दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा 27 जून से शुरू हो रही है।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed