फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   44 railwaymen will now be posted for promotion training

पदोन्नति प्रशिक्षण लिए 44 रेलकर्मियों की अब होगी तैनाती, जानिए कौन बनेगा वाणिज्य सह टिकट लिपिक

Thu, 11 Feb 2021 09:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Feb 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
44 railwaymen will now be posted for promotion training
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वोत्तर रेलवे में खलासी, ट्रैकमैन, हेल्पर, तकनीशियन को पदोन्नति देकर जल्द ही कर्मचारी वाणिज्य सह टिकट लिपिक पद पर तैनाती दे दी जाएगी। गाजीपुर प्रशिक्षण केंद्र से 44 रेलकर्मियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इनमें से कुछ कर्मचारियों ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कार्यालय पर जाकर पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया और खुशियां साझा किए।  

विज्ञापन


संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि महाप्रबंधक की पहल पर अब रेलवे में विभागीय पदोन्नति तेजी से शुरू हो गई है। जनरल डिपार्टमेंटल काम्पिटेटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीई) के अंतर्गत कर्मचारी वाणिज्य सह टिकट लिपिक पद पर 44 रेलकर्मियों को पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


इसमें लखनऊ मंडल के 11, इज्जतनगर मंडल के 23, वाराणसी मंडल के तीन और गोरखपुर मुख्यालय के सात रेलकर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री एके सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, सत्यांशु सिंह, ओपी सिंह, डीके तिवारी, एससी अवस्थी, एके शुक्ला, उस्मान अली, अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, जगमोहन, केएम मिश्रा, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed