{"_id":"612656c67f31621e152e7c83","slug":"42-thousand-stolen-by-cutting-bag-of-woman-who-went-buy-jewelery-in-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुकान में आभूषण खरीदने गई थी महिला, झोला काटकर चोरों ने उड़ाया 42 हजार रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुकान में आभूषण खरीदने गई थी महिला, झोला काटकर चोरों ने उड़ाया 42 हजार रुपया
Wed, 25 Aug 2021 08:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:16 PM IST
सार
पति-पत्नी आभूषण देखने में व्यस्त थे। एक आभूषण पसंद कर जब रुपया देने के लिए गौरी देवी ने झोला खोला तो उसमें रुपये ही नहीं थे। हल्ला हुआ तब लोगों का ध्यान इस पर गया कि बगल में बैठी युवतियां अचानक गायब हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी में बुधवार की दोपहर में एक सराफा की दुकान में आभूषण खरीदने गई महिला ने जब रुपये देने के लिए अपना झोला देखा तो सन्न रह गई। महिला का झोला काटकर कोई 42 हजार रुपये चुरा ले गया था। महिला के बगल में बैठी महिलाएं भी गायब थीं। बाद में सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा गया तो बगल में बैठी एक युवती ही झोला काटकर रुपये निकालते दिख रही है।
खजनी थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन धर दुबे पत्नी गौरी देवी को साथ लेकर बुधवार को पीएनबी बैंक खजनी गए थे। वहां गौरी देवी ने अपने खाते से पैसा निकाला। वहीं से दो युवतियां इनके पीछे लग गई थीं। पति-पत्नी कस्बे के रामजी वर्मा की दुकान पर पहुंचे। बगल में ही युवतियां भी बैठी थीं।
पति-पत्नी आभूषण देखने में व्यस्त थे। एक आभूषण पसंद कर जब रुपया देने के लिए गौरी देवी ने झोला खोला तो उसमें रुपये ही नहीं थे। हल्ला हुआ तब लोगों का ध्यान इस पर गया कि बगल में बैठी युवतियां अचानक गायब हैं।
विज्ञापन
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक की गई तो बगल में बैठी एक युवती ही झोला काटकर रुपये निकालती दिख रही है। अर्जुन धर दुबे ने इस घटना की सूचना खजनी पुलिस को दी है।