फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   415 shops raided, licenses of nine cancelled

Gorakhpur News: 415 दुकानों पर छापा, नौ के लाइसेंस रद्द

Sat, 25 Oct 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
415 shops raided, licenses of nine cancelled
महराजगंज। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दाैरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने बताया कि खाद वितरण को सुचारू करने के लिए 415 दुकानों पर छापे मारकर नौ दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। साथ ही 40 से अधिक दुकानों को निलंबित किया गया है। एफआईआर भी दर्ज की गई है।
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को बारी-बारी सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि रबी की फसल के लिए खाद आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत रकबे के अनुसार किसानों को टोकन दे दिया जाएगा और किसान किसी भी साधन समिति या दुकानों से उचित रेट पर खाद ले सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने की बजाय इकट्ठा कर अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाए। फसल की कटाई में हार्वेस्टर मशीन के साथ पराली प्रबंधन मशीन अवश्य होना चाहिए अन्यथा हार्वेस्टर मशीन के मालिकों के ऊपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि किसानों से अपेक्षा है कि तस्करी संबंधी सूचना मिलने पर वह सीयूजी पर तुरंत बताएं। उन्होंने ने भी किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि डीएपी, यूरिया की कोई कमी नहीं है।
एआर कॉपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकतर समितियों पर खाद उपलब्ध भी है। इस अवसर पर जहीर खान, सुरेन्द्र पटेल, वीरेंद्र चौरसिया, हरिशंकर यादव, राजीव दुबे, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, डीडी एजी संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed