फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   41 new covid 19 positive got in Basti

बस्ती में मिले 41 नए कोरोना मरीज, 21 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Thu, 22 Oct 2020 05:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Oct 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
41 new covid 19 positive got in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज से 1921 मरीजों की जांच में बृहस्पतिवार को 41 नए पॉजिटिव केस आए हैं। हालांकि 21 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई, जिससे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 84 लोगो की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों 4327 हो गई है। अब जिले में एक्टिव मरीज 319 हो गए हैं। जबकि पॉजिटिव से निगेटिव कुल 3924 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। बताया कि 738 लोगों के जांच की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन


कोरोना जांच के लिए अब तक 158170 सैंपल लिए जा चुके हैं। 157434 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 153107 निगेटिव मिले हैं। जिले के 152 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 78, हर्रैया में 57, भानपुर में आठ तथा रुधौली तहसील में दस स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए व्यवस्था बना दी गई है। यहां किसी भी समारोह को करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएम के अनुसार जिले में सभी को कोरोना प्रोटोकाल के तहत घर से निकलने की अनुमति है। भीड़-भाड़ से बचने के लिए लोगों को आवश्यक हिदायत दी जा रही है।


कहा कि कोरोना का प्रभाव अभी कम नहीं हुआ है। स्कूल खोलने की अनुमति तो दी गई है, मगर कोरोना नियमों का पालन करना स्कूलों को जरूरी है। इसमें जरा सी लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed