फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   400 school vehicles running without fitness in gorakhpur metropolis

बच्चों की जान से खिलवाड़: महानगर में बिना फिटनेस दौड़ रहे 400 स्कूली वाहन, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

Sat, 23 Apr 2022 12:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Apr 2022 12:10 PM IST
सार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने कहा कि गोरखपुर जिले में बिना फिटनेस संचालित हो रहे स्कूली वाहनों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी भी लगभग 400 अनफिट वाहन संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
400 school vehicles running without fitness in gorakhpur metropolis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

अभिभावकों से बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले कुछ स्कूल बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। विभिन्न स्कूलों के 400 वाहन बिना फिटनेस बच्चों को बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न कराने के लिए वाहनों के अधिग्रहण के निर्देश मिले थे। निर्देशों का पालन करते हुए जब वाहनों के अधिग्रहण के लिए स्कूलों में संचालित स्कूली बसों के प्रपत्रों की जांच आरटीओ द्वारा शुरू की गई तो सामने आया कि स्कूलों में संचालित कुल 2065 वाहनों में से 690 स्कूली बसों और 234 मैजिक के फिटनेस समाप्त हो चुके थे।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया कि जल्द से जल्द फिटनेस करा लें। लेकिन, अभी भी 400 से अधिक स्कूली वाहन बिना फिटनेस संचालित हो रहे हैं। अब विभाग इन वाहनों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने कहा कि गोरखपुर जिले में बिना फिटनेस संचालित हो रहे स्कूली वाहनों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी भी लगभग 400 अनफिट वाहन संचालित हो रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed