फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 thousand copies of Kalyan sent to Delhi and Mumbai

दिल्ली और मुंबई भेजी गई कल्याण की 40 हजार प्रतियां, कोरोना काल में लग गया था 'ग्रहण'

Tue, 08 Sep 2020 08:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Sep 2020 08:26 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के कारण बंद थी दिल्ली और मुंबई की डाक सेवाएं
  • डाक सेवा शुरू होने के दो दिनों में ही भेज दी गई सभी प्रतियां

 

विज्ञापन
40 thousand copies of Kalyan sent to Delhi and Mumbai
गोरखपुर गीता प्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरे विश्व में पहचान रखने वाली गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली सबसे लोकप्रिय मासिक पत्रिका कल्याण की 40 हजार प्रतियां दिल्ली और मुंबई के पाठकों के लिए सिर्फ दो दिनों में ही डाक के माध्यम से भेज दी गई। डाक विभाग ने अप्रैल, मई और जून का अंक सोमवार को 25 हजार और मंगलवार को 15 हजार कल्याण की प्रतियां रवाना कर दी।

विज्ञापन


लगभग ढाई महीने लॉकडाउन के बाद जब गीता प्रेस खुला तो यहां सबसे पहले कल्याण को छापने और इसे पाठकों तक भेजने का काम शुरू किया गया। 23 जून से सिर्फ दिल्ली और मुंबई को छोड़ देश में कल्याण को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


दिल्ली और मंबई में कोरोना की स्थिती भयावह थी इसलिए डाक विभाग ने इन दोनों जगहों पर अपनी सेवाएं बंद की हुई थी। लेकिन सितंबर से डाक विभाग ने दिल्ली और मुबंई की सेवाएं बहाल कर दी। जिसके बाद इन दोनों जगहों के गीता प्रेस की ओर से कल्याण की 40 हजार प्रतियां सिर्फ दो दिन में ही भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता प्रेस उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने कहा कि कोरोना के ज्यादा केस होने के कारण दिल्ली और मुंबई की डाक सेवा बंद थी जैसे ही ये सेवा शुरु हुई सिर्फ दो दिनों में ही अप्रैल से जून तक के कल्याण के अंक को आरएमएस से पाठकों को भेज दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed