{"_id":"6776623c9e7d4217cc0fb339","slug":"4-youths-entered-gorakhpur-ramgarhtal-lake-queen-by-fraudulently-obtaining-free-online-pass-case-registered-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर मनाया जश्न: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट की हैक, फ्री में उठाया हैप्पी न्यू ईयर का लुत्फ- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर मनाया जश्न: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट की हैक, फ्री में उठाया हैप्पी न्यू ईयर का लुत्फ- केस दर्ज
Thu, 02 Jan 2025 03:24 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:24 PM IST
सार
नए साल पर रामगढ़ताल क्रूज की वेबसाइट हैक कर खुराफाती युवकों ने टिकट बुक कर लिया और जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
नए साल पर क्वीज लेक क्वीन और जेट्टी पर उमड़ी थी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामगढ़ताल में चलने वाली लेक क्यून क्रूज की वेबसाइट हैक कर चार युवकों ने टिकट कटाया और 31 दिसंबर की रात जमकर नए साल की पार्टी का लुत्फ उठाया। क्रूज के संचालक को चारों युवकों के फर्जीवाड़े की जानकारी उनके मैनेजर ने दी। स्टाक मिलान के दौरान चारों युवकों का बुक किया टिकट फर्जी मिला।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उन्होंने संचालक को दी। क्रूज के संचालक राजकुमार राय ने मामले में राजन नाम के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस फर्जीवाड़े से क्रूज को 12 हजार का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
क्रूज प्रबंधन जांच कर रहा है कि पहले भी तो ऐसे ही वेबसाइट हैक नहीं की गई थी। इसके अलावा अंदेशा जताया जा रहा है कि नए साल पर ऐसे फर्जीवाड़े कर और भी कई जगह धंधेबाजों ने फायदा उठाया है।
विज्ञापन