फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   4 found korona positive

सिपाही और दाई समेत चार मिले पॉजिटिव

Fri, 12 Jun 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
4 found korona positive
सिपाही और दाई समेत चार मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

कोतवाल और तीन सिपाही होम क्वारंटीन, एक संक्रमित आया है सऊदी अरब से
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ रुद्रपुर। जिले में शुक्रवार को रुद्रपुर क्षेत्र में तैनात एक कांस्टेबल और दाई समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कोतवाल और तीन सिपाहियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। सभी का जांच के लिए नमूना लिया गया। संक्रमितों के कार्यस्थलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। अब तक जिले में 141 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन की मौत हुई है। 92 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 46 एक्टिव केस हैं।
सीएचसी पर काम करने वाली प्राइवेट दाई का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद डाकघर में भी अफरा तफरी मच गई। डाकघर को बंद कर दिया गया। उसके संपर्क में आने वाले डाकघर के कर्मचारी होम क्वारंटीन कर दिए गए। दाई के साथ काम करने वाली एएनएम भी होम क्वारंटीन है। सभी का टेस्ट कराया जा है।
विज्ञापन

वहीं गहिला की महिला नौ मई को मुंबई से गांव आई थी। बीमार होने पर उसका कोरोना टेस्ट हुआ। पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही महिला अस्पताल पहुंच गई। अचानक सीएचसी पर पहुंचने से अस्पताल के कर्मचारी भागने लगे। उसे सीएचसी से एंबुलेंस से देवरिया भेजा गया। मुंबई से उसके साथ में मां और भाई आए थे। भाई की तबीयत खराब चल रही है। उसे क्वारंटीन कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनपुर में मिला पॉजिटिव शख्स 29 मई को सऊदी अरब से लखनऊ पहुंचा। वहां से बस से मदनपुर पहुंच कर अंजुमन इस्लामियां मदरसे में क्वारंटीन हो गया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि सिपाही के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी पुलिस कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर आइसोलेट किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। इनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी। युवती के भाई की तबीयत खराब चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed