{"_id":"61a715d57c1037757d2d34f3","slug":"39-people-returned-from-abroad-rtpcr-report-of-all-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: विदेश से लौटे 39 लोग, सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: विदेश से लौटे 39 लोग, सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव
Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
सार
बीते दिनों लौटने वालों में 12 गोरखपुर और सात देवरिया के रहने वाले, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, बलिया और बिहार के भी युवक हैं।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए शासन ने विदेश से आने वाले लोगों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी है। इसी क्रम में हाल के दिनों में विदेश से लौटे 39 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। यह सभी लोग गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरे हैं।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आने वाले लोगों में 12 लोग गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि अन्य सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, बलिया और बिहार के गोपालगंज और सिवान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोरोना के नए वैरिएंट के कारण एक बार फिर कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने कुवैत, दुबई, सऊदी अरब से आने वाले 39 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
इनमें गोरखपुर के 12, देवरिया के आठ, बिहार के गोपालगंज के छह, सिवान के तीन, महराजगंज के दो, संतकबीरनगर के दो, बलिया का एक, बस्ती का एक, सिद्धार्थनगर का एक और कुशीनगर के तीन लोग शामिल हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी इन्हें कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया गया है।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से विदेश से आने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। 39 लोग खाड़ी देशों से आए थे। सभी की कोरोना जांच कराई। राहत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।