फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   38 officers led by DM vijay kiran anand inspected schools 43 teachers found absent in gorakhpur

गोरखपुर: डीएम की अगुवाई में 38 अधिकारियों ने किया स्कूलों का निरीक्षण, 43 शिक्षक अनुपस्थित, जवाब तलब

Sat, 23 Oct 2021 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Oct 2021 11:47 AM IST
सार

डीएम विजय किरन आनंद ने बेलघाट में 174 परिषदीय व 136 आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कराई। साथ ही जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय छताई सहित विभिन्न विद्यालयों की जांच की।

विज्ञापन
38 officers led by DM vijay kiran anand inspected schools 43 teachers found absent in gorakhpur
प्राथमिक विद्यालय छताई में बच्चों से बातचीत करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में डीएम की अगुवाई में 38 अधिकारियों ने निरीक्षण किया जिसमें 43 शिक्षक अनुपस्थित मिले। सभी से जवाब तलब किया गया है। डीएम विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को बेलघाट विकासखंड में 174 प्राथमिक/जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति एवं 136 आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने की जांच कराई। इस दौरान पांच प्रधानाध्यापक, 23 सहायक अध्यापक, 17 शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इधर आंगनबाड़ी सेविका एवं कार्यकर्ता भी गांवों में भ्रमण करते हुए नहीं मिले जिसपर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय छताई सहित विभिन्न विद्यालयों की जांच की। छताई में कायाकल्प के तहत कार्य न होने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं सचिव को कारण बताने का निर्देश दिया। जिन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य अच्छा नहीं मिला है उन्हें दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन


37 शिक्षामित्र/सहायक अध्यापक अवकाश पर पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका परीक्षण कराने का निर्देश दिया। एडी बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी और बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने खोराबार ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कंपोजिट विद्यालय ताल कंदला में सभी शिक्षक गैरहाजिर मिले। कंपोजिट विद्यालय जंगल अयोध्या प्रसाद, कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर, प्राथमिक विद्यालय नदुआ एवं जूनियर विद्यालय लालपुर टिकर का निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में स्थिति मानक के अनुरूप नहीं मिली। निरीक्षण की रिपोर्ट मंडलायुक्त व डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed