{"_id":"65caa11e2795f5f6c6033179","slug":"367-kotedars-of-sadar-tehsil-got-electronic-weighing-machines-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-464509-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सदर तहसील के 367 कोटेदारों को मिली इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सदर तहसील के 367 कोटेदारों को मिली इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीनें
विज्ञापन
-घटतौली रोकने के लिए जिले को 1868 इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीनें मिल गई
-14 फरवरी से राशन की दुकान से पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सदर तहसील क्षेत्र के 367 कोटेदारों को इलेकट्राॅनिक वेइंग मशीनें दी गई हैं, जबकि जिले की सभी 1868 कोटे की दुकानों में नई तकनीकी की मशीन भेजी जा रही है। इसमें वेइंग मशीनों से ई-पाश मशीन जुड़ी रहेगी और घटतौली कठिन कार्य होगा।
इंस्पेक्टर संजीत की निगरानी में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनें कोटेदारों को वितरित की गई। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोटे की दुकानों पर राशन की घटतौली रोकने के लिए जिले को 1868 इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीनें मिल गई हैं। जिसे तहसील स्तर पर भेज दिया गया है, ये मशीनें अंगूठा लगाने वाली ई-पॉस मशीन से जुड़ी होने के कारण कोटेदार राशन की घटतौली नहीं कर पाएंगे।
14 फरवरी से अपनी-अपनी राशन की दुकान से पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण करेंगे। ऐसा होने के बाद अंगूठा लगाने के बाद जितनी यूनिटों पर बॉयोमीट्रिक सत्यापन होगा, कोटेदार को उतनी यूनिट का राशन तौलकर कार्ड धारक को देना होगा। कम राशन की तौल करने पर ऑनलाइन रिपोर्ट में राशन की घटतौली की पुष्टि हो जाएगी। इससे पूर्व बांट-माप विभाग मशीनों की ई-स्टैंपिंग कर कोटेदारों को प्रशिक्षण दे चुका है। अब सात लाख 45 हजार पात्र परिवारों के 38 लाख लाभार्थियों को राशन वितरण में घटतौली की चिंता नहीं होगी।