फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   360 liters of raw liquor recovered from car, two

Gorakhpur News: कार से 360 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
360 liters of raw liquor recovered from car, two
फोटो
विज्ञापन

- गुलरिहा इलाके में शराब बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के सरैया बाजार में रविवार शाम कार से कच्ची शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी लग्जरी गाड़ी से 360 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। शराब अमरुतानी से लेकर गुलरिहा जा रहे थे। गिरोह का सरगना दीवान व उसका साथी राहुल मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को गुलरिया पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के सरैया बाजार में कच्ची शराब बेचने वाले तस्करों की मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक लग्जरी गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए। गाड़ी रोकने पर दोनों 360 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ पकड़े गए। जबकि पीछे बैठे दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजघाट थाना इलाके के चकरा दोयम कठउर निवासी अखिलेश निषाद व पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ छोटी रेतवहिया निवासी प्रद्युम्न निषाद के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गिरोह के दीवान व राहुल सरगना हैं। दीवान साहनी निवासी कठउर उर्फ सेमर देवी थाना रामगढ़ताल और उसके गांव के दिलीप निषाद व राहुल मिलकर अमरुतानी बगिया में शराब बनाते हैं। दीवान व राहुल के बताए जगह पर शराब की सप्लाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों में अखिलेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दो केस एवं प्रद्युम्न निषाद के खिलाफ एक केस गुलरिया थाने में दर्ज है। दोनों के पास से अपमिश्रित कच्ची शराब के अलावा पांच किलो यूरिया, दो किलो नौसादर एवं तस्करी में शामिल एक कार को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed