फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   35,000 rupees withdrawn from the youth's account by changing his ATM card

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 35 हजार रुपये निकाले

Wed, 03 Dec 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
35,000 rupees withdrawn from the youth's account by changing his ATM card
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। रुपये निकालने आए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने उसके खाते से 35 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अनिल मौर्या बीते 29 नवंबर को पूर्वांह्न 11:30 बजे बांसगांव-कुसमौल मार्ग स्थित महावीर चौराहे पर एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। नकदी निकालने के बाद जैसे ही वह रुपये और कार्ड लेकर बाहर निकले, उसी समय बाइक से पहुंचे दो युवक एटीएम के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

अनिल के मुताबिक, दोनों युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। घटना के कुछ ही घंटे बाद गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा स्थित एक एटीएम से उनके खाते से 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, तब उन्हें कार्ड बदलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तुरंत जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और बेलीपार पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में थानाप्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed