फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   35 thousand rupees looted from salesman of gas distribution company in gorakhpur

गोरखपुर: गैस वितरण कंपनी के सेल्समैन से 35 हजार रुपये की लूट, बदमाशों ने असलहे के दम पर वारदात को दिया अंजाम

Sat, 09 Oct 2021 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Oct 2021 11:02 AM IST
सार

गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा चौकी अंतर्गत कलानी की घटना है। चालक व सेल्समैन ने यह रुपये गैस सिलिंडर बेचकर इकट्ठा किया था।

विज्ञापन
35 thousand rupees looted from salesman of gas distribution company in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा चौकी अंतर्गत कलानी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर गैस वितरण कंपनी के सेल्समैन व चालक से शुक्रवार को 34760 रुपए लूट लिए। चालक व सेल्समैन ने यह रुपये गैस सिलिंडर बेचकर इकट्ठा किया था।
विज्ञापन


एचपी ग्रामीण गैस वितरक पचलड़ी देवरिया की गाड़ी घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति देने गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा चौकी क्षेत्र के गांवों में आई थी। चालक शेरशाह निवासी पचलड़ी देवरिया व सेल्समैन धर्मेंद्र पासवान निवासी बैदा देवरिया उपभोक्ताओं को गैस का वितरण कर रहे थे। सोहगौरा से आगे बढ़ने पर कलानी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने डिलीवरी देने वाली गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया।
विज्ञापन


बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से उतरकर चालक व सेल्समैन की कनपटी पर पिस्टल लगाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया। तीसरा बदमाश जो बाइक चला रहा था, उसने बाइक को स्टार्ट ही रखा। रुपये लूटने के बाद तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले। गैस वितरण कंपनी के मालिक संदीप सिंह ने देर शाम चालक व सेल्समैन के साथ गगहा थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। तब मामला प्रकाश में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed