{"_id":"6149d6a28ebc3ea0132e7f41","slug":"34655-beneficiaries-will-get-old-age-pension-for-first-time-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में पहली बार वृद्धावस्था पेंशन पाएंगे 34,655 लाभार्थी, चल रहा है सत्यापन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में पहली बार वृद्धावस्था पेंशन पाएंगे 34,655 लाभार्थी, चल रहा है सत्यापन अभियान
Tue, 21 Sep 2021 06:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:27 PM IST
सार
समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन अभियान चलाकर नौ हजार अपात्रों की पेंशन रद्द की तो नए पेंशनधारी जोड़े।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
गोरखपुर में हाल ही में वृद्धावस्था की दहलीज पर कदम रखने वाले जिले के 34,655 बुजुर्गों को पहली बार वृदावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में नए लाभार्थियों को जोड़ा गया। डीएम के अनुमोदन के साथ ही इन बुजुर्गों के खातें में पेंशनराशि भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि शासन की ओर से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिलें में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने के लिए सत्यापन और आवेदन अभियान चलाया गया। सत्यापन के दौरान 9323 लाभार्थी ऐसे पाए गए जिनकी या तो मृत्यु हो चुकी थी या वह कहीं और जा चुके थे।
विज्ञापन
कुछ बुजुर्ग बेहतर आर्थिक जीवन यापन के कारण अपात्र घोषित किए गए। इस दौरान 34,655 बुजुर्गों के आवेदन वृद्धावस्था पेंशन के लिए दुरुस्त पाए गए। इनके आवेदन सत्यापित किए जाने के बाद पेंशन दिए जाने का अनुमोदन डीएम विजय किरन आनंद ने किया है।
विज्ञापन
इन लाभार्थियों के खाते में पहली बार पेंशन की पहली किस्त भेजी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1,49,140 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। अपात्र घोषित किए गए बुजुर्गों को भी पात्रता प्रकट करने का मौका दिया गया।