{"_id":"5f9427ab8ebc3e91b7101a2d","slug":"33-new-corona-positive-got-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, 54 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, 54 की रिपोर्ट आई निगेटिव
Sat, 24 Oct 2020 06:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में शनिवार को जिले में 33 कोरोना पॉजिटिव मिले। 54 संक्रमितों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अब तक कुल 84 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 4387 हो गई है। एक्टिव केस 287 हैं। अब तक 4916 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि 721 लोगों के जांच की रिपोर्ट लंबित है। कोरोना जांच के लिए अब तक 161088 नमूने भेजे जा चुके हैं। 160367 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। 155980 निगेटिव मिले हैं। जिले में 152 स्थान कंटेंमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
इनमें सदर क्षेत्र में 78, हर्रैया में 57, भानपुर में आठ तथा रुधौली तहसील में दस स्थान शामिल हैं। यहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। डीएम ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दूरी बनाकर रहने का आह्वान किया गया है।
बाजार पूरी तरह खोल दिए गए हैं। त्योहार को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा गया है। डीएम के अनुसार महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला अस्पताल में कोरोना जांच की जा रही है।