{"_id":"641e7b121efd05f1b700d107","slug":"327-convicted-prisoners-will-go-to-mau-from-overload-jail-in-gorakhpur-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओवरलोड जेल से 327 सजायाफ्ता बंदी जाएंगे मऊ, क्षमता से दोगुना से अधिक हैं कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओवरलोड जेल से 327 सजायाफ्ता बंदी जाएंगे मऊ, क्षमता से दोगुना से अधिक हैं कैदी
Sat, 25 Mar 2023 10:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:09 AM IST
सार
जिला कारागार में 1050 बंदियों की ही क्षमता है। वर्तमान में जेल में 2350 बंदी, कैदी हैं। इनमें 450 सजायाफ्ता भी शामिल हैं। ऐसे में बंदियों की रात परेशानी में गुजर रही है। इससे निजात पाने के लिए शासन ने ऐसे कैदियों की सूची मांगी थी जिन्हें सजा मिल चुकी है और उन पर कोई अन्य मुकदमा विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
गोरखपुर जेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिला कारागार पर बंदियों का भार कम करने के लिए 327 सजायाफ्ता कैदियों को मऊ जेल भेजा जाएगा। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार से आदेश आने के बाद बंदियों को वहां भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला कारागार में 1050 बंदियों की ही क्षमता है। वर्तमान में जेल में 2350 बंदी, कैदी हैं। इनमें 450 सजायाफ्ता भी शामिल हैं। ऐसे में बंदियों की रात परेशानी में गुजर रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भारत-नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के लगे पोस्टर, खुफिया विभाग अलर्ट
विज्ञापन
इससे निजात पाने के लिए शासन ने ऐसे कैदियों की सूची मांगी थी जिन्हें सजा मिल चुकी है और उन पर कोई अन्य मुकदमा विचाराधीन नहीं है। ऐसे 327 बंदियों के नाम जेल प्रशासन ने शासन को भेजा था जिन्हें मऊ जेल भेजने का आदेश मिला है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन