फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BEd Joint Entrance Examination was conducted successfully at 67 centres in Gorakhpur.

बीएड प्रवेश परीक्षा: रीजनिंग ने उलझाया, अभ्यर्थी बोले- तैयारी वालों के लिए पेपर ठीक रहा-90% अभ्यर्थी हुए शामिल

Mon, 01 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 02:16 AM IST
सार

परीक्षा की शुचिता को देखते हुए अभ्यर्थियों से टिफिन से लेकर पर्स तक जमा करा लिया गया। दोपहर में परीक्षा से छूटने के बाद कई अभ्यर्थियों ने अपना टिफिन लेने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। पर्स में रखे पैसे को देखते हुए पर्स भी मांगा लेकिन यह कहकर नहीं दिया गया कि एक साथ दूसरी पाली की परीक्षा के बाद मिलेगा। इससे अकेले परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का भूख से हाल बेहाल रहा।

विज्ञापन
BEd Joint Entrance Examination was conducted successfully at 67 centres in Gorakhpur.
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 67 केंद्रों पर संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए जरूरी व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई। करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 32,530 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जनपद के नोडल अधिकारी व डीडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 29245 और दूसरी में 29244 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह कुल 3286 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली।

विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली में सामान्य ज्ञान और भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। दूसरी पाली में विषय आधारित प्रश्नों के साथ सामान्य योग्यता परीक्षा से संबंधित सवाल शामिल थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि पहली पाली में हिंदी व्याकरण के प्रश्न, लेखक के नाम, पाठ के शीर्षक और भाषा संबंधी बारीक जानकारियों से जुड़े थे।

दूसरी पाली में विषयगत प्रश्नों को तो अभ्यर्थियों ने अच्छे से हल कर लिया लेकिन रीजनिंग के कई सवाल मुश्किल लगे। अभ्यर्थी तबस्सुम परवीन व खुशबू ने बताय कि पेपर आसान लगा। जो भी अभ्यर्थी तैयारी किए होंगे, उनके लिए पेपर ठीक रहा।

BEd Joint Entrance Examination was conducted successfully at 67 centres in Gorakhpur.
अंदर मां, बाहर परिजन देते रहे इम्तिहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिफिन से लेकर पर्स तक जमा, हुई मुश्किल
परीक्षा की शुचिता को देखते हुए अभ्यर्थियों से टिफिन से लेकर पर्स तक जमा करा लिया गया। दोपहर में परीक्षा से छूटने के बाद कई अभ्यर्थियों ने अपना टिफिन लेने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। पर्स में रखे पैसे को देखते हुए पर्स भी मांगा लेकिन यह कहकर नहीं दिया गया कि एक साथ दूसरी पाली की परीक्षा के बाद मिलेगा। इससे अकेले परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का भूख से हाल बेहाल रहा।

डीडीयू के मेन गेट के सामने लगा जाम
गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में कुल 13 केंद्र बनाए गए थे। लगभग छह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। कई अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। शाम पांच बजे परीक्षा खत्म हुई तो मेन गेट से लेकर यूनिवर्सिटी चौराहा और छात्रसंघ चौराहा तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

अंदर मां, बाहर परिजन देते रहे इम्तिहान
महिला परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। मां अंदर परीक्षा दे रही थीं तो बाहर वह लोग बच्चों को संभाल रहे थे। कटिहार की आरती देवी ने बताया कि पोते को कोई असुविधा न हो, इसके लिए वह साथ आई हैं।

नरकटियागंज की नीता अपनी बहन के छोटे बच्चे की देखभाल के लिए आई थीं। मोतीहारी के अजय कुमार, बिहार के अम्बे प्रकाश ने बताया कि इस गर्मी में बच्चे को संभालने में दिक्कत तो हो रही है लेकिन जरूरी है।

BEd Joint Entrance Examination was conducted successfully at 67 centres in Gorakhpur.
परीक्षा देकर जाते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले अभ्यर्थी-
अंग्रेजी विषय से जुड़े सवाल काफी आसानी से हल हो गए। सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। पेपर बहुत बढि़या हुआ। प्रश्नपत्र सेट-जे का गणित का सवाल नंबर 10 समझ से परे लगा: मधु रंजन, अभ्यर्थी, पूर्वी चंपारण

विषय आधारित सवाल आसान लगे लेकिन रीजनिंग, विज्ञान और अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल कठिन लगे। कई प्रश्नों को समझने में काफी वक्त लगा। समय की कमी के कारण रीजनिंग के सवाल करने में मुश्किलें आईं: अनूप राव, अभ्यर्थी, पश्चिमी चंपारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed