फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3252 applications based on caste, income and residence were rejected in one and a half month

Gorakhpur News: डेढ़ माह में निरस्त हो गए जाति, आय और निवास के 3252 आवेदन- अब करना पड़ रहा ये काम

Fri, 15 Mar 2024 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 10:40 AM IST
सार

एक फरवरी से 13 मार्च तक जाति और आय प्रमाण के लिए 18931 आवेदन हुए थे, इनमें 2373 आवेदन निरस्त हो गए। इनमें 1181 जाति और 1192 आय के आवेदन निरस्त हुए हैं। 10,070 आवेदन जाति के लंबित हैं। इसी प्रकार निवास प्रमाण पत्र के 1188 आवेदन लंबित हैं। डेढ़ माह में 6682 लोगों ने निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिनमें 779 लोगों के आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
3252 applications based on caste, income and residence were rejected in one and a half month
जन सेवा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर। जाति, आय और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन निरस्त होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदर तहसील में डेढ़ माह में 3252 आवेदन निरस्त हो गए हैं। इन्हें दोबारा आवेदन करना पड़ रहा है। इनमें कुछ लोग शिकायतें भी कर रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दूसरी बार आवेदन करना ही विकल्प है।

विज्ञापन


कुछ आवेदनों में राजस्वकर्मियों की लापरवाही से दिक्कतें आ रही हैं तो कुछ मामलों में जनसेवा केंद्रों से गलत जानकारी अपलोड की जा रही है। आठ फरवरी से ही आधार कार्ड आधारित ओटीपी के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिनके आधार काॅर्ड में नाम में त्रुटियां हैं, उनके आवेदन भी अटक जा रहे हैं। जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र के बिना लोगों के काम भी अटक रहे हैं, लेकिन प्रमाणपत्र मिलने की राह आसान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


एक फरवरी से 13 मार्च तक जाति और आय प्रमाण के लिए 18931 आवेदन हुए थे, इनमें 2373 आवेदन निरस्त हो गए। इनमें 1181 जाति और 1192 आय के आवेदन निरस्त हुए हैं। 10,070 आवेदन जाति के लंबित हैं। इसी प्रकार निवास प्रमाण पत्र के 1188 आवेदन लंबित हैं। डेढ़ माह में 6682 लोगों ने निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिनमें 779 लोगों के आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण निरस्त हो रहे हैं आवेदन
राजस्व कर्मियों के फोल्डर में निर्धारित समय से अधिक दिन तक आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए, इस कारण पर्याप्त साक्ष्य या जानकारी के अभाव में आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में अधूरी जानकारी भी आवेदन रिजेक्ट होने का कारण बन रही है।

राजस्व विभाग में राजस्व गांव लिखना चाहिए, लेकिन कुछ लोग पत्राचार का स्थानीय पता भरकर भी मायूस हो रहे हैं। जिन लोगों का आवेदन रिजेक्ट हुआ है, उनमें कम लोग ही शिकायत कर रहे हैं।


तहसीलदार सदर  विकास सिंह ने बताया फोल्डर में रिपोर्ट लगाने के दौरान कभी कभी आवेदकों से संपर्क नहीं हो पाता है तो अपूर्ण साक्ष्य और जानकारी नहीं मिल पाती है। जिन लोगों के फोल्डर में अधिक संख्या में आवेदन रिजेक्ट होंगे, उनसे जवाब मांगा जाएगा।

जाति- 1181
आय- 1192
निवास- 779

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed