फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   32 villages in Gorakhpur district now part of Municipal Corporation

गोरखपुर: जिले के 32 गांव अब नगर निगम का हिस्सा, मिलेगी सारी सुविधा

Tue, 18 May 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 May 2021 03:31 PM IST
सार

सड़क, पेयजल, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित होगा। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनेगा, नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया।

विज्ञापन
32 villages in Gorakhpur district now part of Municipal Corporation
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के 32 गांव अब पूरी तरह से नगर निगम में शामिल हो गए हैं। अब इन क्षेत्रों में शहर क्षेत्र की सारी सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम प्रशासन ही सड़क बनवाएगा। पेयजल, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इस आशय का आदेश नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सोमवार को जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा गांव वार्ड संख्या 65 महुई सुघरपुर के साथ जुड़े हैं। इन गांवों की आबादी लाखों में है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 32 गांव के लोगों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम से बनाने का काम शुरू हो गया है। दरअसल, इन गांवों को  नगर निगम शामिल कर लिया गया था लेकिन पंचायती राज विभाग की ओर से अंतिम प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। इसी का नतीजा था कि गांव के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हो गए थे। न ही नगर निगम से काम हो पा रहा था। पंचायत विभाग ने भी पल्ला झाड़ लिया था। अब अंतिम औपचारिकता पूरी कर ली गई है। इससे ग्रामीणों की भागदौड़ कम होगी। सब कुछ नगर निगम से ही हो जाएगा।  
विज्ञापन


मुहल्ला निगरानी समिति का भी होगा गठन
नगर आयुक्त ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से इन गांवों को विभिन्न वार्डों व जोन के साथ जोड़ दिया गया है। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने जोन या वार्ड की ही तरह इन गांवों में भी पूरी तरह से नगर निगम के मूल दायित्वों का निर्वहन करेंगे। हरेक दिन विशेष सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, नाला सफाई आदि को प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे। जोनल अधिकारी मुहल्ला निगरानी समिति का भी गठन करेंगे। इन सभी गांवों में दो-दो अनुभवी सफाई श्रमिकों को तैनात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में शामिल हुए हैं विभिन्न गांव

वार्ड संख्या 01 (महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1) -सिक्टौर तप्पा हवेली
वार्ड संख्या 02 (सेमरा)- हरसेवकपुर नंबर दो
वार्ड संख्या 03 (इंजीनियरिंग कॉलेज) -रानीडीहा, खोराबार उर्फ सूबा बाजार, जंगल सिकरी उर्फ खोराबार,
वार्ड संख्या 04 (मानबेला)-करमहा उर्फ कम्हरिया, गुलरिहा, मुंडिला उर्फ मुंडेरा, मिर्जापुर तप्पा खुटहन, उमरपुर तप्पा खुटहन ,
वार्ड संख्या 08 (जंगल बेनी माधव) -संझाई तप्पा कस्बा, जंगल बहादुर अली, नुरुद्दीन चक, चकरा दोयम,
वार्ड संख्या 10 (राजेंद्र नगर पश्चिमी)- लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा
वार्ड संख्या 13 (शिवपुर शहबाज गंज)- जंगल हकीम नंबर-2, जंगल तिकोनिया नंबर-1
वार्ड संख्या 15 (गोपलापुर) - गायघाट खुर्द, मनहट, गाय घाट बुजुर्ग
वार्ड संख्या 30 (महेवा) -पिपरा तप्पा हवेली, कठवतिया उर्फ कठउर,
वार्ड संख्या 60 (रुस्तमपुर)- भरवलिया बुजुर्ग, झरवा
वार्ड संख्या 65 (महुई सुघरपुर)- कजाकपुर, बड़गो, पथरा, बाघरानी, सेमरा देवी प्रसाद, रामपुर तप्पा हवेली, सेंदुली-बिंदुली

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम से सटे हुए 32 गांव अब नगर निगम का हिस्सा बन चुके हैं। इन गांव के लोगों के जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम के द्वारा ही जारी किए जाएंगे। इसके संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed