फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   30 trains remained stranded at stations for five to ten hours, passengers were starved for food and water.

Gorakhpur News: स्टेशनों पर पांच से दस घंटे खड़ी रहीं 30 ट्रेनें, खाने-पीने को तरसे यात्री

Sun, 05 Oct 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
30 trains remained stranded at stations for five to ten hours, passengers were starved for food and water.
- डोमिनगढ़, गोरखपुर कैंट और चौरीचौरा स्टेशन पर सबसे ज्यादा हुई दिक्कतें
विज्ञापन

- देवरिया, भटनी जाने वाले कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर बस से हुए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छपरा-गोरखपुर रूट पर बनकटा से मैरवा, देवरिया-नूनखार, चौरीचौरा और गौरी बाजार के बीच करीब 25 से अधिक पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गए। इसकी वजह से सुबह से ही ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। गोरखपुर कैंट, डोमिनगढ़ और चौरीचौरा स्टेशन पर पूर्वांचल एक्सप्रेस, पूरबिया एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रसेस, ग्वालियर बरौनी सहित करीब 30 ट्रेनें पांच से 10 घंटे तक खड़ी रहीं। इन ट्रेनों में सवार यात्री पानी से लेकर खाने-पीने तक के लिए तरस गए। देवरिया, भटनी तक जाने वाले कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए और बाद में बस से रवाना हुए।

कैंट स्टेशन पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस और चौरीचौरा में पूरबिया एक्सप्रेस में सवार यात्रियों को पहले तो लगा कि ट्रेनें कुछ देर चलने लगेंगी, लेकिन दो से तीन घंटा बीतने के बाद यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। स्टेशन पर पता किया तो पेड़ गिरने की वजह से ट्रेनों का आवागमन बंद होने की जानकारी हुई। पूर्वांचल से कोलकाता जा रहे शाहपुर के शैलेष ओझा ने बताया कि जब तीन घंटे ट्रेन नहीं चली तो ट्रेन से उतरकर पूछा। बताया गया कि ट्रेन को डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, वैशाली एक्सप्रेस से आए राजेश कुमार ने बताया कि सबसे दिक्कत खाने-पीने को लेकर हो रही है। चौरीचौरा स्टेशन पर पूरबिया करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। स्टेशन पर यात्रियों को खाने के लिए कुछ नहीं मिला। जनता पैकेट कुछ ही समय में बिक गया। कुछ लोगों ने ऑनलाइन आर्डर किया लेकिन स्टेशन पर पहुंचाने की सुविधा नहीं थी। ट्रेन जब रवाना हुई तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
नरकटियागंज-पनियहवा-कप्तानगंज के रास्ते चलीं ये ट्रेनें
12554 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, 04450 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस, 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, चार अक्तूबर को 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, 12553 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस।
-
इन ट्रेनों का भी बदला रास्ता
तीन अक्तूबर को 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, 04096 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र स्पेशल, 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं दीनदयाल उपाध्याय जं.-दानापुर-पाटलिपुत्र के रास्ते चलाई गई। इसके अलावा 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जौनपुर-अयोध्या धाम जं.-गोरखपुर, 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सोनपुर-पाटलिपुत्र-पं दीनदयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-लखनऊ के रास्ते चलाई गई।

-
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजनेशन

15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15103 गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर से संचालित हुई। इसके अलावा 15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भटनी में शार्ट टर्मिनेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed