फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   30 new corona positive including bank worker in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में बैंक कर्मी समेत 30 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, 318 मरीजों का चल रहा है इलाज

Tue, 06 Oct 2020 06:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Oct 2020 06:28 PM IST
सार

  • लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
  • महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए मरीज
  • जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3275 संक्रमित

विज्ञापन
30 new corona positive including bank worker in Siddharthnagar
Corona testing - फोटो : PTI

विस्तार

सिद्धार्थनगर में बैंक कर्मियों समेत जिले में 30 कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3275 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2924 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 318 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 33 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 11 संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें पंजाब एंड सिंध बैंक में तीन, जिला अस्पताल दो, महदेवा गांव में दो, थरौली, शिवाजीनगर, परसा रहरा कलाम, कमलानगर में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन


डुमरियागंज के धर्मपुर गांव में तीन और मुर्तजा गांव में एक संक्रमित मिला। बांसी के राजेंद्रनगर, सिसहनिया, गोठभाघाट गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के मैना परसा और कठेला गांव में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा के नगवा, सोरवामाफी गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोटन के भुसौली माफी और लोटन कस्बे में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार एसबीआई में दो कर्मी संक्रमित मिले। जोगिया कोतवाली और बर्डपुर के रसूलपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 30 संक्रमित मिले थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed