{"_id":"6ada7acf6e13a6e05303db07","slug":"30-municipal-shops-to-be-demolished-for-smart-road-preparations-underway-for-the-rehabilitation-of-allottees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1494174-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्मार्ट सड़क के लिए तोड़ी जाएंगी निगम की 30 दुकानें, आवंटियों के पुनर्वास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्मार्ट सड़क के लिए तोड़ी जाएंगी निगम की 30 दुकानें, आवंटियों के पुनर्वास की तैयारी
Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम ग्रिड फेज-दो के तहत गोलघर और आसपास की प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाने के लिए निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर की जाएंगी। कचहरी चौराहे से हरिओमनगर तिराहा मार्ग तक सड़क निर्माण की राह में बाधा बन रही नगर निगम की 30 दुकानों को तोड़ा जाएगा। दुकानों के आवंटियों के पुनर्वास के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दो जर्जर भवनों को ध्वस्त कर उनकी जगह दुकानें बनाने की योजना है। इसके लिए नगर आयुक्त अजय जैन जिलाधिकारी दीपक मीणा से स्वीकृति लेंगे।
यह निर्णय 19 अक्तूबर को नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, अवर अभियंता शोभित शेखर, अन्य अभियंताओं और ठेकेदार फर्म के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण के बाद लिया। इस दौरान निर्माण में आ रही बाधाओं और दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
सीएम ग्रिड फेज-दो के तहत शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहा वाया आंबेडकर चौक, आंबेडकर चौक से प्रधान डाकघर तिराहा वाया हरिओमनगर तिराहा और हरिओमनगर तिराहा से टाउनहाल वाया कचहरी चौक तक 2.37 किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़क बनाई जा रही है। इस परियोजना पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कचहरी चौराहे से काली मंदिर तक जिला परिषद की करीब 20 दुकानें भी निर्माण में बाधा हैं। इन्हें हटाकर दूसरी जगह व्यवस्थित करने की योजना है।
विज्ञापन
नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कचहरी चौक से शास्त्री चौक तक सड़क का राइट ऑफ वे 24 मीटर निर्धारित है। इसके लिए कलेक्ट्रेट और टाउनहाल प्रदर्शनी मैदान की चहारदीवारी दो-दो मीटर पीछे की जाएगी। हरिओमनगर तिराहे पर स्काउट कुटीर की चहारदीवारी भी पीछे हटाई जाएगी।