फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   30 cctv cameras searched, thief caught by stain in shirt

गोरखपुर सिटी मार्ट में हुई थी चोरी: 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, शर्ट में दाग से चोर को दबोचा

Tue, 05 Sep 2023 12:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 12:21 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि करीब 30 कैमरे खंगालने के बाद चोर की हरकत तो दिखी, लेकिन चेहरे पर हेलमेट लगाए होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी, तभी उसकी सफेद शर्ट में एक दाग दिखा। यही शर्ट सोनू पहले भी सिटी मॉर्ट में पहनकर आ चुका था, जिसकी मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
30 cctv cameras searched, thief caught by stain in shirt
पुलिस की गिरफ्त में चोर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के एक मॉर्ट में हेलमेट पहनकर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने 30 सीसीटीवी कैमरे और शर्ट की दाग की मदद से सोमवार को दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी के एक लाख 11 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी माॅर्ट में स्वीपर के रूप में काम करता था।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर के शिवपुर सहबाजगंज निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोमवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि सोनू सिटी माॅर्ट और कई अन्य जगहों पर स्वीपर का काम करता है।
विज्ञापन


उसने नशे की आदत को पूरा करने के लिए कई लोगों से रुपये उधार ले रखा है। उधार देने वालों ने जब दबाव बनाया तब सोनू ने चोरी की साजिश रची थी। सिटी माॅर्ट में सीसीटीवी कैमरे से लगाए कैश काउंटर तक की जानकारी उसे अच्छी तरह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोनू 28 अगस्त को रोज की तरह सिटी माॅर्ट में आया और सफाई कर शाम 4:30 बजे वापस चला गया। उसी दिन फिर शाम 6:30 बजे वह सफेद शर्ट, सिर पर हेलमेट और मास्क लगाकर रामजानकी नगर पहुंचा, माॅर्ट से 500 मीटर दूर बैठकर वह इंतजार करने लगा।

सात बजे के करीब माॅर्ट में डयूटी पर मौजूद गार्ड जैसे ही अंदर गया तब मौका पाकर सोनू माॅर्ट के अंदर दाखिल हो गया। माॅर्ट के स्टोर रूम में गत्तों के बीच साढ़े तीन घंटे तक वह छिपा रहा।

 

रात करीब 10:30 बजे जब माॅर्ट बंद हो गया, तब बाहर निकला। वह हाथ में सर्जिकल ग्लब्स लगाए हुए था। चोरी से पहले उसने एमसीबी इस तरह गिराई, जिससे लाइट और सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। इसके बाद उसने कैश काउंटर की दराज से 1.5 लाख रुपये लेकर शॉप के पिछले गेट से निकल गया था।

एसपी ने बताया कि करीब 30 कैमरे खंगालने के बाद चोर की हरकत तो दिखी, लेकिन चेहरे पर हेलमेट लगाए होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी, तभी उसकी सफेद शर्ट में एक दाग दिखा। यही शर्ट सोनू पहले भी सिटी मॉर्ट में पहनकर आ चुका था, जिसकी मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया। सोनू के पास से एक लाख 11 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed