{"_id":"68219564c399b5ced50adf48","slug":"3-accused-arrested-in-firing-case-in-gorakhpur-khajni-police-station-area-sisters-were-injured-in-the-firing-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिनदहाड़े की थी मनबढ़ों ने फायरिंग, बहनें हो गई थी घायल - मुख्य समेत 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिनदहाड़े की थी मनबढ़ों ने फायरिंग, बहनें हो गई थी घायल - मुख्य समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 May 2025 12:00 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 12:00 PM IST
सार
शनिवार को भरोहियां गांव में पटीदारों के बीच मारपीट और गोलियां चल गईं। इसमें रामवृक्ष की तरफ से बीच-बचाव करने पहुंचीं पड़ोसी मुस्कान (20) और सलोनी (17) घायल हो गई थीं। इसके बाद रामवृक्ष की बहू किरण देवी की तहरीर पर खजनी पुलिस ने 10 नामजद तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
फायरिंग मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खजनी थाना क्षेत्र में भरोहियां गांव में जमीन के विवाद में शनिवार को मारपीट-फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पूछताछ करने के बाद रविवार को तीनों को जेल भिजवा दिया। पुलिस अन्य नामजद के साथ नकाबपोश आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
भरोहियां गांव निवासी राजेश शर्मा और रामवृक्ष शर्मा के बीच जमीन का विवाद वर्षों चला आ रहा है। रामवृक्ष शर्मा वायुसेना के सेवानिवृत कर्मी हैं। मामले में खजनी पुलिस पांच बार 107/116 के तहत शांतिभंग और दो बार धारा 151 की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
दो बार राजस्व और पुलिस टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर विवाद को सुलझाने का भी प्रयास कर चुकी है। लेकिन न्यायालय में विचाराधीन पुराने खपरैल के रिहायशी मकान की जमीन में हिस्सेदारी का बंटवारा करना बड़ी चुनौती बनी रही।
विज्ञापन
इसी बीच शनिवार को भरोहियां गांव में पटीदारों के बीच मारपीट और गोलियां चल गईं। इसमें रामवृक्ष की तरफ से बीच-बचाव करने पहुंचीं पड़ोसी मुस्कान (20) और सलोनी (17) घायल हो गई थीं। इसके बाद रामवृक्ष की बहू किरण देवी की तहरीर पर खजनी पुलिस ने 10 नामजद तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं।
मुख्य आरोपी नामजद राजेश शर्मा व सीसीटीवी फुटेज में लाठी-डंडा और हाॅकी के साथ दिख रहे शिवम शर्मा व मुकुंद शर्मा को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास एक पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ करने के बाद जेल भिजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने बताया कि टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी सहित हिरासत में लिए गए तीन आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
आरोपी भाई की पैरवी में पहुंचा पीएसी जवान, लगाई फटकार
उनवल। मारपीट-फायरिंग मामले में पुलिस की धरपकड़ के बीच रविवार को एक पीएसी जवान रविवार को खजनी थाने में पहुंचा। उसने थाने में मौजूद एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर को बताया कि मामले में उनका भाई वांछित है। पुलिस उनकी मां और बहन को पूछताछ के लिए थाने में बिठाया है।
उसने छोड़ने की गुहार लगाई तो एसपी भड़क गए। उन्होंने भाई को जल्द थाने में हाजिर होने के लिए हिदायत दी। इस दौरान पीएसी जवान को फटकार भी लगाई। हालांकि एसपी ने पीएसी जवान की मां और बहन को घर भिजवा दिया। इसके बाद एसपी साउथ ने केस के आईओ राहुल मिश्रा को बुलाया और पीएसी जवान को अलग ले जाकर बातचीत करने का निर्देश दिया।
इधर, शनिवार की पूरी रात खजनी पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही। मामले में एसपी साउथ नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार रात करीब दो बजे तक वह खजनी थाने में भी मौजूद रहे।