फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   275 Warranties caught in one night after campaigning in range

UP News: रेंज में अभियान चलाकर एक रात में पकड़े गए 275 वारंटी, गोरखपुर मंडल में मची खलबली

Tue, 18 Oct 2022 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Oct 2022 09:48 AM IST
सार

वारंटी को पकड़ने में पुलिस ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती है। कई शिकायतें भी आती हैं कि मामले में आरोपी होने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं रही है। इसे देखते हुए डीआईजी ने रेंज के चारों जिले (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) में शनिवार की रात विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
275 Warranties caught in one night after campaigning in range
डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रेंज में अभियान चलाकर एक रात में 275 वारंटी पकड़े गए। शनिवार से रविवार के बीच वारंटियों को पकड़कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। महराजगंज में सर्वाधिक 102 वारंटी पकड़े गए हैं। यह अभियान डीआईजी जे. रविंद्र के आदेश पर चलाया गया था। इसके पहले भी अभियान चला था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, वारंटी को पकड़ने में पुलिस ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती है। कई शिकायतें भी आती हैं कि मामले में आरोपी होने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं रही है। इसे देखते हुए डीआईजी ने रेंज के चारों जिले (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) में शनिवार की रात विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


पुलिस सक्रिय हुई तो कई बदमाश तो घर पर सोते मिल गए और पकड़कर लाए गए। शनिवार के दिन पकड़े जाने और रविवार को सभी कोर्ट के क्रियाशील नहीं होने से छोटे मामलों में भी वारंटियों को एक रात के लिए जेल जाना ही पड़ता है। इसके पीछे का मकसद है कि कानून का भय लोगों के बीच में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में पकड़े गए इतने वारंटी
गोरखपुर- 71
देवरिया में- 56
कुशीनगर -46
महराजगंज- 102

डीआईजी जे. रविंद्र ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। चारों जिलों में कुल 275 वारंटी पकड़े गए हैं। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed