{"_id":"634e2918667096647865deae","slug":"275-warranties-caught-in-one-night-after-campaigning-in-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रेंज में अभियान चलाकर एक रात में पकड़े गए 275 वारंटी, गोरखपुर मंडल में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रेंज में अभियान चलाकर एक रात में पकड़े गए 275 वारंटी, गोरखपुर मंडल में मची खलबली
Tue, 18 Oct 2022 09:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:48 AM IST
सार
वारंटी को पकड़ने में पुलिस ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती है। कई शिकायतें भी आती हैं कि मामले में आरोपी होने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं रही है। इसे देखते हुए डीआईजी ने रेंज के चारों जिले (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) में शनिवार की रात विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
डीआईजी जे. रविंद्र गौड़
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रेंज में अभियान चलाकर एक रात में 275 वारंटी पकड़े गए। शनिवार से रविवार के बीच वारंटियों को पकड़कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। महराजगंज में सर्वाधिक 102 वारंटी पकड़े गए हैं। यह अभियान डीआईजी जे. रविंद्र के आदेश पर चलाया गया था। इसके पहले भी अभियान चला था।
जानकारी के मुताबिक, वारंटी को पकड़ने में पुलिस ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती है। कई शिकायतें भी आती हैं कि मामले में आरोपी होने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं रही है। इसे देखते हुए डीआईजी ने रेंज के चारों जिले (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) में शनिवार की रात विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
पुलिस सक्रिय हुई तो कई बदमाश तो घर पर सोते मिल गए और पकड़कर लाए गए। शनिवार के दिन पकड़े जाने और रविवार को सभी कोर्ट के क्रियाशील नहीं होने से छोटे मामलों में भी वारंटियों को एक रात के लिए जेल जाना ही पड़ता है। इसके पीछे का मकसद है कि कानून का भय लोगों के बीच में हो।
विज्ञापन
इन जिलों में पकड़े गए इतने वारंटी
गोरखपुर- 71
देवरिया में- 56
कुशीनगर -46
महराजगंज- 102
डीआईजी जे. रविंद्र ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। चारों जिलों में कुल 275 वारंटी पकड़े गए हैं। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।