{"_id":"62d4e11aa6946d11a75caa1b","slug":"27-people-including-girl-found-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Corona: बालिका समेत 27 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 170","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Corona: बालिका समेत 27 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 170
Mon, 18 Jul 2022 09:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:57 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,502 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,456 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को हुई जांच में 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक बालिका भी शामिल है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 20 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 170 हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में पोचिया निवासी 10 वर्षीय बच्ची, सूबा बाजार और बशारतपुर के एक-एक किशोर शामिल हैं। दोनों की उम्र 14 साल है। वहीं, रानीडिहा की 17 वर्षीय किशोरी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
इनके अलावा आदर्श नगर, सिंघड़िया के एक ही परिवार के चार लोगों के अलावा चरगांवा में भी चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से दो एक ही परिवार के हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,502 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,456 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।
विज्ञापन
5,570 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 69 बूथ बनाए गए थे। इन पर 5,570 लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा। बताया कि प्रीकॉशन डोज की भी संख्या लगातार बढ़ रही है। एक लाख लोग प्रीकॉशन डोज लगवा चुके हैं। ब्यूरो