फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   267 corona Positive found including seven doctors in Gorakhpur

गोरखपुर: सात चिकित्सकों समेत 267 मिले संक्रमित, 390 ने दी कोरोना को मात

Wed, 26 Jan 2022 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jan 2022 10:19 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 64,915 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 62,105 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 852 की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
267 corona Positive found including seven doctors in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले में मंगलवार को सात चिकित्सकों समेत 267 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पांच, एम्स के एक और एक निजी डॉक्टर शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि संक्रमण की रफ्तार घटी है और स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 390 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। इसकी वजह से जिले में सक्रिय केस 2,081 से घटकर 1,958 हो गए। मेडिकल कॉलेज में 13, एम्स में छह, पीएसी कैंप बिछिया में तीन, खाद कारखाना में 11, रेलवे स्टेशन पर छह यात्री, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट में छह व पिपराइच में दो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार में दो कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर व गोविंदपुर पाली में एक-एक परिवार के तीन-तीन सदस्य, तारामंडल स्थित रेल विहार व सहारा इस्टेट में एक-एक परिवार के दो-दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 64,915 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 62,105 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 852 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नहीं पूरा हुआ लक्ष्य, 52 फीसदी किशोरों को लगा कोरोनारोधी टीका

किशोरों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य तय समय में पूरा नहीं हो पाया है। मंगलवार अंतिम दिन था, लेकिन जिले में 52 फीसदी किशोरों को ही टीका लग पाया।
जानकारी के मुताबिक, 15 से 17 वर्ष तक के 3.11 लाख अवयस्कों को 25 जनवरी तक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शनिवार तक 1.62 लाख किशोरों को टीका लगाया जा सका है। जबकि, प्रतिदिन 70 से 100 बूथ संचालित किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि सामान्य बूथों के अलावा इंटर कॉलेजों में भी शिविर लगाकर किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed