फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   26 challans were issued despite the car continuing to run on the road; now the driving license will be suspended.

Gorakhpur News: 26 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ती रही कार, अब निलंबित होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 12 Mar 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
26 challans were issued despite the car continuing to run on the road; now the driving license will be suspended.
गोरखपुर। मोहद्दीपुर के चारफाटक ओवरब्रिज पर हुए भीषण सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र समेत दो लोगों की मौत के बाद अब परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 26 बार ट्रैफिक नियम तोड़ने के बावजूद आरोपी की कार सड़कों पर दौड़ती रही और विभाग मूकदर्शक बना रहा। अब जब दो जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं, तब आरोपी गोल्डेन साहनी का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

मामले में जेल में बंद प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी के खिलाफ विवेचक ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का आधार बनाते हुए आरटीओ को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद परिवहन निगम ने उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार रात मोहद्दीपुर के चारफाटक ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय और बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद जब पुलिस ने आरोपी की कार का रिकॉर्ड खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि गोल्डेन साहनी की कार का अब तक 26 बार चालान हो चुका है। इनमें 19 बार ओवरस्पीडिंग के मामले दर्ज हैं, जबकि दो बार खतरनाक ड्राइविंग और कई बार नो पार्किंग समेत अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं। इसके बावजूद लाइसेंस निलंबित किया गया और न ही कोई सख्त कार्रवाई की गई।
हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी की कार का चालान सिर्फ गोरखपुर में ही नहीं, बल्कि लखनऊ-बाराबंकी एक्सप्रेसवे और दिल्ली में भी हुआ है। यानी आरोपी लंबे समय से ट्रैफिक नियमों को खुलेआम ताक पर रखकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था, लेकिन परिवहन निगम की ओर से उसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि शुरुआती चालानों के बाद ही सख्ती बरती जाती और लाइसेंस निलंबित किया जाता, तो शायद यह हादसा बच सकता था। अब दो लोगों की मौत के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू होना सिस्टम की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। विवेचक की रिपोर्ट के आधार पर आरटीओ कार्यालय ने आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


शुक्रवार तक आएगी एफएसएल रिपोर्ट
जांच अधिकारी ने बताया कि गोल्डेन की लक्जरी कार के एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर ही गोल्डेन के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। रिपोर्ट में गाड़ी में लगे खून के नमूनों और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद ही केस की कानूनी कार्रवाई अंतिम रूप लेगी। विवेचक का कहना है कि मामले में गहनता से जांच हो रही है और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। शुक्रवार तक एफएसएल रिपोर्ट आने की संभावना है। इसके बाद रविवार तक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।

आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेज दी गई है। रविवार तक आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed