फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25,000 cheated by changing card on the pretext of helping at ATM

Gorakhpur News: एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी

Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
25,000 cheated by changing card on the pretext of helping at ATM
- ट्रांजेक्शन फेल होते ही जालसाज ने की साजिश, पिन जानकर खाते से उड़ाई रकम
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज के सहारे जालसाज की तलाश, साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी गगहा पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। गगहा थाना क्षेत्र के मझगावां में जालसाजों ने मदद करने के बहाने एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस और संबंधित बैंक को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जालसाज की पहचान में जुट गई है।
डिहुलपार निवासी रामआशीष पाल शुक्रवार को मझगावां स्थित एसबीआई की शाखा के सामने सर्विस लेन पर बने एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने मशीन में कार्ड डालकर रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी कारणों से उनका ट्रांजेक्शन फेल हो गया। इसी दौरान केबिन में पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने खुद को सहायक बताते हुए मदद की पेशकश की।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, अज्ञात युवक ने बातचीत में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसी दौरान उसने धोखे से उनका पिन नंबर भी जान लिया। रामआशीष को इसकी भनक नहीं लगी और जालसाज कार्ड लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद जब रामआशीष एटीएम से बाहर निकले और युवक को संदिग्ध पाकर इधर-उधर तलाशने लगे, तभी उनके मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आ गया। मैसेज पढ़ते ही उन्हें ठगी का अहसास हुआ। घबराए रामआशीष ने तुरंत इसकी जानकारी गगहा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। साथ ही पीड़ित को बैंक में शिकायत दर्ज कर कार्ड ब्लॉक कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गगहा थाने के एसएसआई राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम फ्रॉड की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जालसाज की पहचान की जा रही है। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed