{"_id":"65602a8324bb0818b20323bb","slug":"250-stalls-will-be-set-up-by-eight-departments-on-gida-foundation-day-2023-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GIDA Foundation Day: गीडा के स्थापना दिवस समारोह में लगेंगे 250 स्टॉल, बैठक में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GIDA Foundation Day: गीडा के स्थापना दिवस समारोह में लगेंगे 250 स्टॉल, बैठक में लिया गया निर्णय
Fri, 24 Nov 2023 10:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:15 AM IST
सार
दो दिसंबर को दिन में एमएसएमई विभाग का एक सेमिनार होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं के अलावा जेम डिजिटल मार्केटिंग पोर्टल से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में गोरखपुर के सभी व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि समारोह में कुल 250 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसके लिए आठ विभागों को जिम्मेदारी दी गई। शहर के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी। हर दिन दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
बैठक में तय हुआ कि कृषि विभाग से 10, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से 10, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक से 15, बैंकर्स और इंश्योरेंस कंपनी से 23, नगर विकास से 5, चिकित्सा-स्वास्थ्य से 5, सूचना विभाग से एक, गीड़ा से 85, एक्सपोर्टर 25, ओडीओपी और एमएसएमई के 71 स्टाल लगाए जाएंगे। फूड कोर्ट में 20 स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि यहां आने वालों को जायके का भी आनंद मिल सके।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का उद्घाटन 30 नवंबर को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर (आईडीसी) उपस्थित रहेंगे। अगले दिन एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक प्रदर्शनी आयोजित होगी। परिवहन निगम को निर्देशित किया गया है कि गीडा की तरफ जाने वाली बसों का स्टापेज भी गीडा कार्यालय के सामने होगा। कार्यक्रम के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक का संचालन ज्वाइंट डायरेक्टर एमएसएमई ऋषि रंजन गोयल और जॉइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज हरि प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में गीडा की सीईओ अनुज मलिक, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण मोदी, महासचिव आकाश जालान, उमेश छापड़िया, हरिहर सिंह, रमाशंकर शुक्ल, दीपक आदि मौजूद रहे।
हर दिन होंगे अलग-अलग कार्यक्रम
समारोह में एक दिसंबर को दिन में क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन होगा, जिसमें रेलवे के अफसरों के साथ बातचीत होगी। इसका आयोजन एनएसआईसी के सहयोग से किया जाएगा। दो दिसंबर को दिन में एमएसएमई विभाग का एक सेमिनार होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं के अलावा जेम डिजिटल मार्केटिंग पोर्टल से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में गोरखपुर के सभी व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
हर दिन होंगे अलग-अलग कार्यक्रम
समारोह में एक दिसंबर को दिन में क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन होगा, जिसमें रेलवे के अफसरों के साथ बातचीत होगी। इसका आयोजन एनएसआईसी के सहयोग से किया जाएगा। दो दिसंबर को दिन में एमएसएमई विभाग का एक सेमिनार होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं के अलावा जेम डिजिटल मार्केटिंग पोर्टल से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में गोरखपुर के सभी व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।