{"_id":"679dbb99afc66cbfa104c1a9","slug":"250-buses-will-run-from-gorakhpur-for-the-bath-of-mahakumbh-basant-panchami-preparations-complete-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी स्नान के लिए शहर से चलेंगी 250 बसें- 'संगम स्नान' में नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी स्नान के लिए शहर से चलेंगी 250 बसें- 'संगम स्नान' में नहीं होगी दिक्कत
Sat, 01 Feb 2025 11:43 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:43 AM IST
सार
परिवहन निगम के आरएम लव कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय क्षेत्रों में बसें बढ़ाई जा रहीं हैं। साथ ही बसंत पंचमी स्नान को लेकर फिर 250 बसों को शहर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Basant Panchami 2025
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बसंत पंचमी स्नान को लेकर परिवहन निगम ने एक बार फिर व्यवस्था में जुट गया है। निगम की ओर से शहर के रेलवे बस स्टेशन, कचहरी व नौसड़ बस स्टेशन से लगभग 250 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। ताकि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन पर प्रयागराज से आने व स्थानीय क्षेत्र देवरिया, कुशीनगर, पडरौना आदि को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही। देवरिया जा रहे यात्री प्रदीप ने बताया कि वह प्रयागराज से आ रहे हैं। देवरिया के लिए दो बस भीड़ के कारण छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
तीसरी बस आई तो इससे देवरिया जा रहे हैं। हालांकि प्रयागराज की यात्रा काफी सुखद रही संगम स्नान के बाद मन खुश हो गया। वहीं परिवहन निगम के आरएम लव कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय क्षेत्रों में बसें बढ़ाई जा रहीं हैं। साथ ही बसंत पंचमी स्नान को लेकर फिर 250 बसों को शहर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
नंदानगर बस स्टेशन पर बसें रहीं पर्याप्त
शहर के नंदानगर बस स्टेशन पर बसें पर्याप्त रहीं। प्रयागराज से वापस आकर बिहार जा रहे यात्री अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज से परिवहन निगम की बस से गोरखपुर आ गए हैं। वहां से ऑटो से नंदानगर आए। यहां निजी बसों के चालक यात्रियों का इंतजार करते मिले। प्रयागराज जाकर मन प्रसन्न हुआ है अब निजी बस से बिहार अपने घर जा रहे हैं। हमारी यात्रा काफी सुखद रही।