फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 thousand reward on gangster accused Omprakash

गोरखपुर: गैंगस्टर के आरोपी ओमप्रकाश पर 25 हजार का इनाम, राजस्थान में मिली है लोकेशन

Fri, 29 Oct 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Oct 2021 07:58 PM IST
सार

तलाश के लिए एसपी सिटी की अगुवाई में टीम गठित, राजस्थान में मिली लोकेशन, अभिलेखों में भू-माफिया घोषित करने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र।

विज्ञापन
25 thousand reward on gangster accused Omprakash
माफिया ओमप्रकाश। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में भूमाफिया ओमप्रकाश को पकड़ पाने में नाकाम पुलिस ने अब उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम का एलान करने के साथ ही एसएसपी ने एक विशेष टीम भी गठित कर दी है। खबर है कि ओमप्रकाश की लोकेशन राजस्थान में मिली है। उधर, ओमप्रकाश को लिखापढ़ी में भू-माफिया घोषित करने के लिए पुलिस की ओर से प्रशासन को पत्र लिखा गया है। अब तक पुलिस इसे अपनी भू-माफिया की लिस्ट में ही शामिल करती थी।

विज्ञापन


सीएम योगी के जनता दरबार में एक महिला की फरियाद के बाद ओमप्रकाश का नाम भूमाफिया के तौर पर सामने आया था। तब से अब तक 15 से अधिक मुकदमे पुलिस उस पर लाद चुकी है, लेकिन किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने फरार ओमप्रकाश पर शुक्रवार को इनाम का एलान करने के साथ ही उसके पकड़ने के लिए एसपी सिटी सोनम कुमार की अगुवाई में सीओ कैंट व इंस्पेक्टर कैंट को शामिल करते हुए एक विशेष टीम बनाई है। बताया जा रहा है कि टीम सरगर्मी से ओमप्रकाश की तलाश में लग गई है। एसएसपी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश पांडेय ने ज्यादातर बिहार के रहने वाले लोगों के साथ जालसाजी की है। रुपये लेकर जमीन देने का वादा किया और पैसे को हड़प लिया। किसी के साथ फर्जी बैनामा कर जालसाजी की है। मामला सीएम के जनता दरबार में एक महिला के पहुंचने के बाद खुला है।


महिला ने सीएम से शिकायत की तो वह भी पूछ पड़े थे कि क्या अब भी भूमाफिया है? इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एक के बाद एक 15 नए मुकदमे ओमप्रकाश पर दर्ज किए हैं। इसी बीच अगस्त में कैंट इंस्पेक्टर ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी, मगर आरोपी को आज तक नहीं पकड़ पाई है।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed