{"_id":"638c2968ae97f37af571cc76","slug":"25-thousand-reward-on-absconding-gangster-accused-tomato","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैंगस्टर के फरार आरोपी टमाटर पर 25 हजार का इनाम, नेपाल के व्यापारियों से करता है लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैंगस्टर के फरार आरोपी टमाटर पर 25 हजार का इनाम, नेपाल के व्यापारियों से करता है लूट
Sun, 04 Dec 2022 10:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:30 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक केवटहिया वार्ड नंबर दो निवासी मनोज साहनी हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदात को अंजाम देता है। टमाटर और उसके साथी संगठित गिरोह चलाते थे। गिरोह नेपाल के व्यापारियों की रेकी कर उन्हें भारत की सीमा में कदम रखते ही लूटता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गैंगस्टर के आरोपी मनोज साहनी उर्फ टमाटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले लूट के मामले में कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जेल में रहते उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो पाती, उससे पहले वह जमानत पर बाहर आ गया।
विज्ञापन
रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है, लेकिन तब से वह फरार है। एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक केवटहिया वार्ड नंबर दो निवासी मनोज साहनी हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
टमाटर और उसके साथी संगठित गिरोह चलाते थे। गिरोह नेपाल के व्यापारियों की रेकी कर उन्हें भारत की सीमा में कदम रखते ही लूटता है। कई लूट की वारदात में इस गैंग ने हत्या भी की है।
विज्ञापन
चार अप्रैल को रुस्तमपुर निवासी शैलेंद्र मिश्र को टमाटर और उसके साथियों ने मिलकर लूट लिया था। शैलेंद्र अपने जानने वाले लोगों से 4.60 लाख रुपये उधार लेकर बलदेव प्लाजा से रुस्तमपुर जा रहे थे। घर के पास दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।
इसी मामले में पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। टमाटर पर चिलुआतल, गोरखनाथ, रामगढ़ताल और कैंट में करीब नौ केस लूट, डकैती, हत्या का प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में दर्ज हैं।