{"_id":"60e9ae4a7a04c3257803721f","slug":"25-thousand-prize-spirit-smuggler-arrested-by-stf-lucknow-and-basti-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: 25 हजार का इनामी स्प्रिट तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ लखनऊ व पुलिस टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: 25 हजार का इनामी स्प्रिट तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ लखनऊ व पुलिस टीम ने की कार्रवाई
Sat, 10 Jul 2021 07:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:57 PM IST
सार
आरोपी के पास से कार, तमंचा और दो कारतूस बरामद।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ लखनऊ और परशुरामपुर पुलिस की टीम ने स्प्रिट तस्कर व गैंगस्टर को शनिवार की भोर में हैदराबाद पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से कार, तमंचा और दो कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगाल रही है, जिससे आरोपित के गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों का पता चलने की उम्मीद है। एसओ परशुरामपुर राजेश मिश्रा ने बताया कि इनामी की पहचान विकास सिंह निवासी हड़हा बाबू थाना हरैया के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना शनिवार की भोर में गिरफ्तार किया गया है।
पकड़ा गया आरोपित शातिर स्प्रिट तस्कर है। इस मामले में उस पर परशुरामपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज है। जांच के दौरान उसके साथ कई और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के जुड़े होने की बात सामने आई थी। उसके बाद उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बाद वह फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए एसटीएफ लखनऊ से मदद मांगी गई थी। एसटीएफ की टीम भी स्थानीय पुलिस के साथ तलाश में जुटी थी।