{"_id":"5f7f24731d0112567f14f50d","slug":"25-new-corona-positive-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव, 35 संक्रमित हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव, 35 संक्रमित हुए स्वस्थ
Thu, 08 Oct 2020 08:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में कोरोना का संक्रमण अभी भी जारी है। गुरुवार को 25 नए लोग इस महामारी से संक्रमित मिले, जिन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की संख्या अब 4979 हो गई है। राहत की बात यह रही कि संक्रमित मरीजों से अच्छी संख्या इस बीमारी को शिकस्त देकर घर लौटने वाले लोगों की रही।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को 1917 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1892 निगेटिव और 25 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में मोतीचक क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से पांच, नेबुआ नौरंगिया से दो, कप्तानगंज से एक, कसया से दो, पडरौना से तीन, रामकोला से एक, सेवरही से एक, तमकुही से दो, हाटा से तीन और अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 147814 लोगों की जांच में 4979 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरुवार को 35 लोग जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक 4703 लोग अस्पताल से सकुशल अपने घर जा चुके हैं। 50 मरीजों की अब तक इस बीमारी से मौत हुई है, जबकि 227 एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में संक्रमण दर 4.12 प्रतिशत, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.45 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.98 प्रतिशत रही।
विज्ञापन