फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 more ventilator beds to be increased in brd medical college gorakhpur

#LadengeCoronaSe: मेडिकल कॉलेज में बढ़ाए जाएंगे 25 वेंटिलेटर बेड, इन अस्पतालों को भी मिली कोविड मरीजों के इलाज की इजाजत

Thu, 22 Apr 2021 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Apr 2021 01:48 PM IST
सार

एम्स ने मेडिकल कॉलेज को 15 वेंटिलेटर बेड उपलब्ध कराए हैं। 10 और बेड का इंतजाम प्रशासन कर रहा है।

विज्ञापन
25 more ventilator beds to be increased in brd medical college gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 25 और वेंटिलेटर बेडों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तरफ से मेडिकल कॉलेज को 15 वेंटिलेटर बेड उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन अन्य संसाधनों से भी 10 बेड की व्यवस्था करने में जुटा है।
विज्ञापन

  
मेडिकल कॉलेज में मौजूद सभी 54 वेंटिलेटर बेड पर मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहां बेड की लगातार मांग बनी हुई है। ऐसे में 25 और बेड बढ़ जाने से कोविड मरीजों को राहत मिलेगी। उधर, प्रशासन ने बुधवार को वेंटिलेटर बेड की सुविधा वाले तीन और अस्पतालों को भी कोविड मरीजों के इलाज की इजाजत दी  है। 
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को 25 और वेंटिलेटर बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोशिश है कि दो दिनों में सभी बेडों पर भर्ती शुरू कर दी जाए। साथ ही तीन अन्य अस्पतालों को भी कोविड मरीजों के इलाज की मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू बेडों की संख्या बढ़ाने के कार्यों का कमिश्नर, डीएम ने किया निरीक्षण

कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लेबल टू में आइसीयू बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि नेहरू चिकित्सालय में उपलब्ध लिक्विड ऑक्सीजन को भी कोविड फैसिल्टीज से संयोजित किया जाए। उन्होंने अगले दो दिनों में अतिरिक्त आईसीयू बेडों को शुरू करते हुए कोविड मरीजों को भर्ती करने का निर्देश दिया। 

डीएम ने कर्मचारियों की उपलब्धता एवं अन्य जरूरतों के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आश्वस्त किया। मेडिकल कालेज में क्रियाशील कोविड फैसिल्टी में अनुशासन एवं व्यवस्था के लिए 24 घंटे मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की व्यवस्था की गई है। 

निरीक्षण के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अपर निदेशक स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक, सहायक आयुक्त औषधि, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. माहिम मित्तल, डॉ. राजकिशोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed