फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   24 feet road in markets connected to Golghar six feet left after occupation

जाम का हाल: गोलघर से जुड़े बाजारों में 24 फीट की सड़क...कब्जे के बाद बची छह फीट

Wed, 27 Dec 2023 11:13 AM IST
vivek shukla राजेश कुमार, गोरखपुर।
राजेश कुमार, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Dec 2023 11:13 AM IST
सार

 सिस्टम की लापरवाही का फायदा उठाते हुए यहां भी दुकानों को बड़ी ही चालाकी से बढ़ा दिया गया है। इसके चलते करीब 25 से 30 फीट चौड़ी सड़क 10 से 15 फीट ही रह गई है। आए दिन यहां लोग जाम में फंसते हैं और समय जाया होता है।

विज्ञापन
24 feet road in markets connected to Golghar six feet left after occupation
बलदेव प्लाजा से खोवा मंडी में रोड पर पर लगी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गोलघर के बाजार ही नहीं, इंदिरा बाल विहार पार्क के सामने वाली सड़क और खोवा मंडी बाजार में भी बिजली के पोल व ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में कब्जा जमा लिया गया है। सिस्टम की लापरवाही का फायदा उठाते हुए यहां भी दुकानों को बड़ी ही चालाकी से बढ़ा दिया गया है। इसके चलते करीब 25 से 30 फीट चौड़ी सड़क 10 से 15 फीट ही रह गई है। आए दिन यहां लोग जाम में फंसते हैं और समय जाया होता है।

विज्ञापन

 

24 feet road in markets connected to Golghar six feet left after occupation
खोवा मंडी : घुसते ही ठेले - फोटो : अमर उजाला।

खोवा मंडी : घुसते ही ठेले...आगे बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में पार्किंग
मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे खोवा मंडी गली में बलदेव प्लाजा पास से घुसते ही दोनों ही ओर ठेले लगाकर कब्जा किया गया था। सड़क के एक तरफ भूजा-नमकीन बेच रहे ठेले वाले ने दुकान सजा रखी थी तो दूसरी ओर ठेले पर ही मेमो बचने वाले कब्जा कर रखे थे। सड़क के बीच में सिर्फ पांच से छह फीट जगह बची थी। जैसे ही एक रिक्शा और दो-तीन बाइक गुजरीं जाम लग गया। महज 10 कदम आगे बढ़ते ही दाहिनी ओर सड़क पर ही बैग वाले ने अपनी दुकान लगा ली थी, जिसके बाद सड़क और सकरी हो गई। कुछ ही दूर आगे बढ़ने पर एक बड़ा सा घर है जिसके गेट के आगे सीढ़ी सड़क पर ही बनी है।

इसे भी पढ़ें: एआईयू एथलेटिक्स मीट में डीडीयू की रूबी ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान

जिसके आड़ में दो पहिया वाहनों की पार्किंग बना दी गई है। बाईं तरफ साड़ी के दुकानदार ने अपनी दुकान आगे बढ़ा ली है। अब इस गली में जितना अंदर जाएंगे, उतना ही अतिक्रमण नजर आएगा। 10 कदम आगे ही सड़क पर ही बिजली का पोल है, इससे चार फीट जगह पर दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान रखकर कब्जा कर लिया है। आगे जाने पर दोनों तरफ ही किराना, पनीर, मशरूम की दुकानें हैं और सबके सामने सामान के गत्ते सड़क पर ही सजाए गए हैं। बड़ी मुश्किल से यहां लोग आ-जा पा रहे थे। इतना ही नहीं सड़क पर कब्जा करके एक स्टैंड भी बनाया गया है। जिस पर सामान से भरे गत्तों को रखा जाता है। किसी ने उसे चेन से बांध लिया है तो कोई रात में उसे अंदर करके जाता है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से अयोध्या-दिल्ली की राह आसान करेगी अमृत भारत व वंदे भारत, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

24 feet road in markets connected to Golghar six feet left after occupation
इंदिरा बाल विहार पर अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।

इंदिरा बाल विहार : दोनों मुहाने पर ट्रांसफाॅर्मर, चलने के लिए बचा 10 फीट
इंदिरा बाल विहार पार्क के सामने की सड़क करीब 35 फीट चौड़ी है, लेकिन दोनों तरफ वाहनों की पार्किंग के बाद चलने को महज 10 फीट सड़क ही बचती है। मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब सड़क के दोनों तरफ बाइकें खड़ी थीं। गोलघर पुलिस चौकी से आगे बढ़ते ही चौकी की ओर ही एक बड़ा ट्रांसफाॅर्मर रख दिया गया है, जिसके आड़ में लोगों ने अपनी पार्किंग बना ली है। दूसरी ओर बाईं तरफ पर फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जाम: गोलघर के दुकानदारों ने फिर कर लिया था कब्जा...54 को नोटिस, अब होगा केस

चार दुकानदारों ने फुटपाथ को घेर लिया है। उसके 50 कदम आगे जाने पर एक लाइन से दुकानें हैं, जो सड़क से पीछे तो हैं, लेकिन उसके आगे करीब 10 फीट सड़क पर पार्किंग होती है। दूसरे साइड पार्क के बाहर बरामदे में अब ठेले वालों का कब्जा मिला। ऐसे में आने-जाने के लिए जगह ही बहुत कम बचती है। बाल विहार पार्क के सामने दूसरे तरफ भी सड़क पर एक ट्रांसफाॅर्मर लगा है, जिसकी वजह से उस जगह का इस्तेमाल भी लोग पार्किंग में ही करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed