फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   24 farmers fined for stubble burning, two combines seized

Gorakhpur News: पराली जलाने पर 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन सीज

Tue, 11 Nov 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
24 farmers fined for stubble burning, two combines seized
एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 24 किसानों पर जुर्माना लगाया है। वहीं दो कंबाइन सीज किया है।
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि पराली जलाने की सूचना क्षेत्र के हाताबेला हरैया, हरैया मौलाही, शिकारगढ़, कवलपुर आदि गांवों में राजस्व विभाग की टीम ने जांच के बाद 24 किसानों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एसएमएस लगाए धान की कटाई करने के आरोप में डड़वार बुजुर्ग में अनिल सहानी व पिपरा विश्वभंरपुर में उमेश गुप्ता की कंबाइन मशीनों को एनजीटी और शासन के निर्देश के क्रम में सीज की गई। एसडीएम ने कहा कि बिना एसएमएस लगाए धान की कटाई करने वाले कंबाइन मालिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। खेतों में पराली न जलाए। अगर किसी भी किसान के खेत में पराली जलता हुआ मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed