{"_id":"61f7918dd892c153d6423872","slug":"2376-prd-jawans-will-be-deployed-for-election-duty-in-gorakhpur-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election: गोरखपुर जोन में चुनावी ड्यूटी में तैनात होंगे 2376 पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election: गोरखपुर जोन में चुनावी ड्यूटी में तैनात होंगे 2376 पीआरडी जवान
Mon, 31 Jan 2022 01:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:06 PM IST
सार
बहराइच जिले में सर्वाधिक लगेंगे 520 जवान, गोरखपुर व देवरिया में सबसे कम 100-100 जवानों की लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन
पीआरडी जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस बार सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बल के साथ-साथ स्थानीय पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी जवानों को तैनात किया जाएगा। गोरखपुर जोन में होने वाले चुनाव के लिए कुल 2,376 प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की तैनाती होगी। बहराइच जिले में सर्वाधिक 520 जवानों की तैनाती होगी। देवरिया व गोरखपुर में सबसे कम 100-100 जवानों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए एक तरफ जहां मतदान कार्मिकों को व्यवस्थित किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के दृष्टिगत जवानों की उपलब्धता पर भी जोर है। स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ-साथ होमगार्ड व प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को भी चुनावी ड्यूटी में सहभागी बनाना है। ऐसे में प्रांतीय रक्षक दल ने चुनावी ड्यूटी के लिए गोरखपुर जोन में कुल 2,376 जवानों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। सर्वाधिक 520 जवान बहराइच जिले में ड्यूटी देंगे, जबकि सबसे कम 100-100 जवान देवरिया व गोरखपुर जिले में।
विज्ञापन
महराजगंज में 145, बस्ती में 140, कुशीनगर में 150, संतकबीरनगर में 326, सिद्धार्थनगर में 250, गोंडा में 200, बलरामपुर में 175 तथा श्रावस्ती में 270 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगेगी। उपनिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अजातशत्रु शाही ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में बेहतर ढंग से सहभागिता निभाने के लिए गोरखपुर जोन के 11 जिलों में 2,376 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
वहीं, निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले सभी पीआरडी जवानों को कोरोनारोधी बूस्टर डोज लगाए जाने की भी कवायद की जाएगी। इस दिशा में जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।