{"_id":"5f8af34e8ebc3e9bb92598d4","slug":"23-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में 23 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 196","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में 23 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 196
Sat, 17 Oct 2020 07:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
कुशीनगर में शनिवार को जिले में कोरोना से संक्रमित और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बराबरी पर रही। तेईस नए लोग इससे संक्रमित मिले तो इतने ही कोरोना को हराकर सकुशल अपने घर लौट गए। जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 5156 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 1675 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1652 निगेटिव और 23 पॉजिटिव केस हैं। इनमें फाजिलनगर क्षेत्र से सात, कप्तानगंज से चार, कसया से चार, हाटा से एक, तमकुही से एक, खड्डा से एक, सेवरही से एक, पडरौना से दो और अन्य क्षेत्रों से दो व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
इस तरह अब तक कराई गई 1,66,592 लोगों की जांच में 5156 लोग संक्रमित मिले हैं। शनिवार को जांच में 23 लोग स्वस्थ भी मिले, जिन्हें लेकर ठीक हुए मरीजों की संख्या 4907 हो गई है।
विज्ञापन
इस बीमारी से अब तक 53 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 196 अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 3.79 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 95.17 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.02 प्रतिशत है।