फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   21 boxes of goods were being carried by bus without e-way bill, caught

Gorakhpur News: बिना ई-वे बिल के बस से ले जा रहे थे 21 पेटी सामान, पकड़ा गया

Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
21 boxes of goods were being carried by bus without e-way bill, caught
जीएसटी के अलावा आरटीओ ने भी 35 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाहर से बिना ई-वे बिल के गोरखपुर आ रहे सामान को वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) की एसआईबी टीम ने पकड़ लिया। बस में यात्रियों के साथ 21 पेटी सामान रखे मिले। इसका का न तो बिल था और न ही ई-वे बिल डाउनलोड मिला। यात्रियों को उतारने के बाद बस को जीएसटी दफ्तर भेज दिया गया।
जीएसटी की टीम को सूचना मिली कि दिल्ली और जयपुर से बिना कागजों के बस पर सामान लादकर गोरखपुर और आस-पास के जिलों में भेजा जा रहा है। सूचना पर जीएसटी की एसआईबी टीम ने मंडल में प्रवेश द्वार पर रेकी करनी शुरू कर दी। इस दौरान बस्ती टोल के पास एक बस आते दिखी। एसआईबी की टीम बस का पीछा करने लगी। खलीलाबाद के पास सोनी होटल के सामने बस खाली हो गई तो टीम ने जांच की। इस दौरान 21 पेटी सामान मिले। इसमें जिंस के रैपर, कैंची, बिजली के उपकरण और अन्य सामान पैक थे। बस को जीएसटी दफ्तर लाया गया।
विज्ञापन

अवैध तरीके से माल की ढुलाई पर आरटीओ ने भी 35 हजार रुपये से अधिक का चालान किया है। भौतिक सत्यापन के बाद जीएसटी भी कर जमा कराएगा। अनुमानित, डेढ़ लाख रुपये का कर जमा कराया जा सकता है। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड टू देवमणि शर्मा ने बताया कि एसआईबी की टीम ने होटल के पास से बस को पकड़ा है। मूल्यांकन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed