{"_id":"62fe01d0d72a7046356a3e39","slug":"20-thousand-applied-for-1147-anganwadi-assistants-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anganwadi Vacancy: 20 हजार आवेदक को है इंतजार, पूछ रहीं- कब नियुक्ति होगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anganwadi Vacancy: 20 हजार आवेदक को है इंतजार, पूछ रहीं- कब नियुक्ति होगी सरकार
Thu, 18 Aug 2022 02:39 PM IST
vivek shukla
टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:39 PM IST
सार
गोरखपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने कहा कि नियुक्ति के लिए जिले की लगभग 20 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाली महिलाएं लगातार फोन कर पूछती हैं कि कब नियुक्ति होगी। शासन से निर्देश का इंतजार है। निर्देश के अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में 1147 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए करीब 20 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। एक साल बीतने को है, लेकिन नियुक्ति का कहीं अता-पता नही है। आवेदन करने वाली महिलाएं अब जिम्मेदारों से सवाल पूछ रही हैं। लेकिन जिले के जिम्मेदारों के पास इसका कोई जवाब नही है। यही कहकर सांत्वना दे रहे हैं, थोड़ा इंतजार करिए, आदेश आने ही वाला है।
विज्ञापन
प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 50 हजार से अधिक पद लंबे समय से रिक्त हैं। ये पद आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के निधन व नौकरी छोड़ने के कारण रिक्त हुए हैं। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पद रिक्त हैं, वहां का काम प्रभावित होने पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया।
विज्ञापन
जनपद में कुल 1147 पद रिक्त थे। उसके लिए लगभग 20 हजार महिलाओं ने आवेदन किया। नियुक्ति के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। विधानसभा चुनाव के पहले प्रक्रिया तेज थी। लग रहा था कि चुनाव से पूर्व नियुक्ति हो जाएगी। लेकिन, बाद में इसे ठंढे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन
कहा गया कि जो भर्ती निकाली गई थी, उसमें सामान्य वर्ग के गरीबों को जो आरक्षण दिया गया है, उसकी व्यवस्था नही है। उसके बाद से अब तक बाल विकास विभाग के जिम्मेदार इंतजार कर रहे हैं कि शासन से कोई निर्देश आए उसके अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाए।
गोरखपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने कहा कि नियुक्ति के लिए जिले की लगभग 20 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाली महिलाएं लगातार फोन कर पूछती हैं कि कब नियुक्ति होगी। शासन से निर्देश का इंतजार है। निर्देश के अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।